Gadar 2 Box Office Collection Day 25: अचानक से कम हुई गदर 2 की कमाई! क्या तोड़ पाएगी पठान का रिकॉर्ड? जानें मंडे कलेक्शन - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, September 5, 2023

Gadar 2 Box Office Collection Day 25: अचानक से कम हुई गदर 2 की कमाई! क्या तोड़ पाएगी पठान का रिकॉर्ड? जानें मंडे कलेक्शन

Gadar 2 Box Office Collection Day 25: 24 दिनों तक लगातार धुआंधार कमाई करने के बाद सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' का ग्राफ नीचे की तरफ आना शुरू हो गया है. गदर 2, 24 दिनों तक लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही थी, लेकिन अब कलेक्शन में बड़ा चेंज देखने को मिल रहा है. फिल्म ने 24वें दिन 7.80 करोड़ का कलेक्शन किया और 500 करोड़ क्लब में अपनी जगह पक्की की. ऐसे में अब हम आपको फिल्म के 25वें दिन का कलेक्शन बताने जा रहे हैं. 

गदर 2 का 25वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

गदर 2 ने वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन बाकी दिनों की तुलना में कमाई बेहद कम रही. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ब्लॉकबस्टर हिट 'गदर 2' 25वें दिन मात्र 2.50 करोड़ की कमाई कर सकती है. अगर यह आंकड़ा सही हुआ तो यह फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन होगा. 25वें दिन 2.50 से 3 करोड़ की कमाई करने पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 504.17 करोड़ के पास पहुंच जाएगा. जहां शाहरुख की पठान ने 28 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा छुआ था. वहीं गदर 2 ने 25 दिनों में ही यह कमाल कर दिखाया. लेकिन सोमवार का कलेक्शन इसे पठान से रेस में पीछे करता नजर आ रहा है. 

सनी देओल ने रखी गदर 2 की सक्सेस पार्टी

गदर 2 सनी देओल के करियर की सबसे ज्यादा हिट फिल्म बन गई है. तारा सिंह के रोल में सनी एक बार फिर दर्शकों के दिलों में उतर गए हैं. हाल ही में सनी देओल ने गदर 2 की सक्सेस पार्टी रखी थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी सितारों को देखा गया था. शाहरुख खान, सलमान खान, कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सेलेब गदर 2 की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Sg9qweV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages