साउथ के इस सुपरस्टार के 'जेलर' में कुछ मिनटों के कैमियो ने सिनेमाघर में ला दी सुनामी, 40 शो रहे हाउसफुल - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, September 5, 2023

साउथ के इस सुपरस्टार के 'जेलर' में कुछ मिनटों के कैमियो ने सिनेमाघर में ला दी सुनामी, 40 शो रहे हाउसफुल

रजनीकांत की जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान कायम कर रखे हैं. जेलर 10 अगस्त को रिलीज हुई थी और फिल्म को रिलीज हुए 25 दिन बीत चुके हैं. लेकिन कमाई का सिलसिला थम नहीं रहा है. वैसे अब तो जेलर ओटीटी पर 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. जेलर को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा. वहीं बॉक्स ऑफिस की बात करें तो रजनीकांत की फिल्म ने 525 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई दुनियाभर में कर ली है. लेकिन आप जानते हैं कि इस कमाई में लगभग 50 करोड़ रुपये केरल से भी आए हैं. जी हां, रजनीकांत की जेलर पहली ऐसी तमिल फिल्म बन गई है जिसने केरल से इतनी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. इसकी एक खास वजह फिल्म में कुछ मिनटों के लिए नजर आने वाले मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को भी माना जा रहा है.

एशियानेट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के सबसे बड़े सिनेमाहॉल त्रिशूर रगम ने फिल्म से जुड़े कलेक्शन को रिलीज किया गया है. बताया गया है कि जेलर के 40 शो यहां हाउसफुल गए हैं. जिसका टोटल कलेक्शन 50 लाख से ज्यादा का रहा है. इसे एक रिकॉर्ड बताया जा रहा है. वहीं यह भी बताया गया है कि जेलर ने सिर्फ केरल से 50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसकी खास बात फिल्म में मोहनलाल के कैमियो को बताया जा रहा है. इस तरह रजनीकांत की जेलर के लिए मोहनलाल का कैमियो फायदा का सौदा रहा है.

जेलर के लिए रजनीकांत की फीस की बात करें तो बताया गया है कि इसके लिए उन्हें लगभग 210 करोड़ रुपये मिले हैं. इसके अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर ने रजनीकांत और फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार को आलीशान कारें गिफ्ट में दी हैं. इस तरह फिल्म के जरिये प्रोड्यूसर्स का जैकपॉट लग गया है. यही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि जेलर के ओटीटी राइट्स भी लगभग 100 करोड़ रुपये में अमेजॉन प्राइम वीडियो को बेचे गए हैं. इस तरह हर तरफ से फिल्म को लेकर पैसा बरस रहा है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/PVNk3ET

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages