यमुनानगर से कोलकाता तक फ्रेट कॉरिडोर निर्माण का काम जल्‍द होगा पूरा : CM खट्टर - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, August 12, 2023

यमुनानगर से कोलकाता तक फ्रेट कॉरिडोर निर्माण का काम जल्‍द होगा पूरा : CM खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि कोलकाता से यमुनानगर तक फ्रेट कॉरिडोर निर्माण का कार्य केंद्र सरकार जल्द पूरा कर लेगी. इस कॉरिडोर के पूरा होने के बाद यमुनानगर सीधा कलकत्ता के साथ व्यापारिक दृष्टि से जुड़ जाएगा. मुख्यमंत्री शनिवार को यमुनानगर जिला के गांव अलाहर के राजकीय स्कूल में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उनसे बातचीत कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने गांव में 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित ग्राम सचिवालय का उद्घाटन किया और रेडक्रॉस की ओर से लाभार्थियों को ट्राई साइकिल और कान की मशीनें भी वितरित कीं. साथ ही मुख्यमंत्री ने सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं से उनके उत्पादों को लेकर सीधा संवाद किया. 

मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए बताया कि सरकार की योजना करनाल से यमुनानगर तक नई रेलवे लाईन बिछाने की है. इससे गांव अलाहर के लोगों को भी फायदा होगा. उन्होंने बताया कि गांव अलाहर के विकास पर सरकार की तरफ से करीब 7 करोड़ रुपए की राशि का बजट खर्च किया जा चुका है और सरकार गांव की आबादी के हिसाब से पंचायती राज विभाग को विकास कार्यों के लिए 80 लाख रुपए हर साल भेजेगी. 

5 बुजुर्गों की सीएम ने तत्काल बनवाई पेंशन 
मुख्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना से गांव के 121 लोगों को करीब 20 लाख रुपये का फायदा मिला है. इनमें दलीप को हृदय रोग का इलाज करवाने के लिए 2 लाख 71 हजार रुपए की राशि का फायदा हुआ है. इसके अलावा नरेश, जसबीर, राजकुमार,सतीश और हरबंस कौर को भी इस योजना का लाभ मिला है. मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ही गांव के 5 लोगों की पेंशन ऑन द स्‍पॉट बनवाई और प्रमाण पत्र दिए गए. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में बिना खर्ची और पर्ची के 1 लाख 10 हजार सरकारी नौकरियां दी है और गांव अलाहर के भी 25 युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं. 

ये भी पढ़ें :

* नूंह में 13 अगस्त को हिंदू महापंचायत का आह्वान, प्रशासन के हाथ-पांव फूले
* नूंह में बेखौफ गौतस्‍करों ने ट्रैफिक पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल
* हेट क्राइम और हेट स्पीच पूरी तरह अस्वीकार्य, इस समस्या का हल निकालना होगा : सुप्रीम कोर्ट



from NDTV India - Latest https://ift.tt/gSQIt8d

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages