हरियाणा: पलवल में होने वाली महापंचायत के मद्देनजर नूंह में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, August 12, 2023

हरियाणा: पलवल में होने वाली महापंचायत के मद्देनजर नूंह में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए

ब्रजमंडल धार्मिक जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसा के विरोधस्वरूप विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व हिन्दू समुदाय की ओर से 13 अगस्त को गांव पौंडरी थाना हथीन, जिला पलवल में एक महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है. इसके मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमा पर जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं.

जिलाधीश की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि हिन्दू समुदाय द्वारा आयोजित होने वाली इस महापंचायत में जिला नूंह से हिन्दू समुदाय के लोगों के शामिल होने की संभावना है. कानून एवं व्यवस्था के लिए जिला नूंह, पलवल बार्डर के नजदीक गांव किरा थाना सदर नूंह में नाका लगाया गया है. 

हालात के मद्देनजर नरेंद्र सिंह कुंडू, एक्सईएन, पंचायती राज को नूंह-पलवल रोड किरा गांव में पुलिस नाका के पास तथा बिनेश कुमार, जिला, नगर योजनाकार को सोहना-पलवल सड़क गंगोली के पास ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है.  उपमंडल मजिस्ट्रेट, नूंह अपने संबंधित उपमंडल में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के समग्र प्रभारी होंगे.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/wF5r0mS

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages