कथित शराब घोटाले के खिलाफ आंदोलन करेगी BJP, बुधवार को दिल्ली में जनजागरण अभियान - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, February 28, 2023

कथित शराब घोटाले के खिलाफ आंदोलन करेगी BJP, बुधवार को दिल्ली में जनजागरण अभियान

दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर राजनीति तेज है. रविवार को सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा. इधर भारतीय जनता पार्टी ने ऐलान किया है कि पार्टी बुधवार को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में जनजागरण अभियान चलाएगी.  ITO, राजीव चौक, अक्षरघाम सहित 10 जगहों पर पार्टी की तरफ से कार्यक्रम होंगे. दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष समेत सांसद मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा अगल अलग जगहों पर लोगों को संबोधित करेंगे. 

अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति को लेकर राजधानी दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि वह शराब की दुकानों के ‘प्रसार' की अनुमति देकर दिल्ली में युवाओं के भविष्य के साथ ‘खिलवाड़' करने के लिए रची गई ‘साजिश' के बारे में राजधानी में जागरूकता फैलाएगी.

भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ‘नयी राजनीति के समर्थकों' ने ऐसे कदम उठाने से भी परहेज नहीं किया, जिससे दिल्ली के युवा नशे की लत में डूब जाते.उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाने का फैसला किया है, क्योंकि ‘‘हमारे लिए, यह सिर्फ भ्रष्टाचार का मुद्दा नहीं है'' बल्कि यह हमारे लिए ‘‘दिल्ली में युवाओं के भविष्य'' से भी जुड़ा है.

ये भी पढ़े-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/rs9hKSM

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages