महोबा में करीब 2 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, 4 बदमाश माल सहित गिरफ्तार - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, February 28, 2023

महोबा में करीब 2 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, 4 बदमाश माल सहित गिरफ्तार

यूपी के महोबा में करीब डेढ़ वर्ष बाद लेडी सिंघम अपर्णा गुप्ता के चार्ज संभालते ही पुलिस की टीमें बेहद सक्रिय हो गई हैं. बीती शाम करीब 2 करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने 20 घंटे के अंदर कैश, ज्वेलरी बरामद कर अंतर्जनपदीय चोर गैंग के सरगना सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की सक्रिय कार्यप्रणाली से व्यापारियों में एक बार फिर पुलिस के प्रति विश्वास जाग उठा है. जिसकी वजह से व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक सहित उनकी पूरी टीम का आभार जताया है. 

महोबा पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता सहित तमाम पुलिस अधिकारियों के बीच रखें 92 लाख रुपये की नगदी और करीब एक करोड़ की ज्वेलरी को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं. पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया कि बीती शाम शहर के एक  बड़े व्यापारी संदीप साहू की आवाज में रखा करीब 92 लाख रुपया व करोड़ों रुपये की ज्वेलरी चोरों ने चोरी कर ली थी. इस बड़ी वारदात को लेकर मैंने भारी पुलिस बल के साथ स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया था साथ ही निर्देश दिए थे कि हमें प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जीरो टोलरेंस की नीति पर इस घटना का शीघ्र से शीघ्र अनावरण करना है. 

6brtqgh

सीमावर्ती जनपद हमीरपुर रहने वाला शातिर अपराधी अनिल लल्ला पूरी घटना का मास्टरमाइंड है. उसने अपने तीन अन्य साथियों रामअवतार अनी और वसीम के साथ मिलकर चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर के आधार पर सकुशल बरामदगी कर ली है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा रहा है.

महोबा पुलिस की इस अपार सफलता को लेकर पेट्रोल पंप एसोसिएशन के व्यापारियों सहित पीड़ित व्यापारी ने महोबा पुलिस सहित प्रदेश के मुखिया का धन्यवाद दिया है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/DnvGybf

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages