हटो, जाने दो... मेरठ पुलिस बचाती रही, वकीलों ने कोर्ट में ही साहिल को पीटा, देखें Video - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 19, 2025

हटो, जाने दो... मेरठ पुलिस बचाती रही, वकीलों ने कोर्ट में ही साहिल को पीटा, देखें Video

Saurabh Rajput Murder Case: मेरठ के खौफनाक सौरभ राजपूत मर्डर केस को लेकर पूरे देश में लोगों में गुस्सा है. सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर जिस खौफनाक अंदाज में उसकी हत्या की, उससे पति-पत्नी के प्यार, रिश्ते और भरोसे पर भी सवाल उठता है. मुस्कान के माता-पिता तक अपनी बेटी की करतूत से नाराज है. उन दोनों ने भी उसके लिए फांसी की मांग की है. इस बीच बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में मेरठ कोर्ट में वकीलों ने मुस्कान के प्रेमी साहिल शुक्ला की जमकर पिटाई कर दी. 

पुलिस मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को पेशी के लिए कोर्ट लाई थी. कोर्ट से जाते समय पुलिस की भारी मौजूदगी में वकीलों ने साहिल को पीटा. इस पिटाई का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें पुलिस के जवान वहां मौजूद लोगों की भीड़ के बीच उसे बचाकर निकालते नजर आ रहे हैं. 

इस दौरान पुलिस वाले लोगों से हटने और उन्हें जाने देने की अपील कर रहे हैं. लेकिन इस जघन्य हत्या से लोगों में ऐसा आक्रोश फैला कि कानून जानने के बाद भी कानून के रक्षक की मौजूदगी में कानून की लड़ाई लड़ने वाले लोगों ने साहिल शुक्ला की पिटाई कर दी. 

Latest and Breaking News on NDTV

दरअसल बुधवार को आरोपियों को कोर्ट से बाहर निकालते समय वकीलों ने उनके ऊपर हमला कर दिया और जमकर पिटाई की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोपियों को बड़ी मुश्किल से पुलिस ने बचाया और वैन में बैठाकर रवाना हो गई.

पुलिस से घिरे होने के बावजूद 20 से अधिक वकीलों ने साहिल को थप्पड़ मारे. उसे थप्पड़ मारने के लिए वकील गाड़ियों के ऊपर तक चढ़ गए. इस मारपीट में आरोपियों के कपड़े तक फट गए.
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/S7IBQvX

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages