Success Story: शादी के बाद घर संभालते हुए पास की UPSC की परीक्षा, ऐसे बनीं IPS ऑफिसर - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, March 22, 2025

Success Story: शादी के बाद घर संभालते हुए पास की UPSC की परीक्षा, ऐसे बनीं IPS ऑफिसर

Success Story: शादी के बाद औरत की पहली जिम्मेदारी उसका घर संभालना और परिवार संभालना है. लेकिन वक्त के साथ-साथ कई चीजों में बदलाव आया है. अब महिलाएं शादी के बाद भी अपने सपनों को पूरा कर रही हैं. आज सक्सेस स्टोरी में बात करने वाले हैं IPS तनु श्री के बारे में जिन्होंने शादी के बाद अपने सपनों को पूरा किया और कड़ी मेहनत से उन्होंने ये मुकाम हासिल किया. ये कहानी उन महिलाओं के लिए मोटिवेशन है जो शादी के बाद अपने सपनों  को छोड़ चुकी है. चलिए जानते हैं IPS तनु श्री की सक्सेस स्टोरी के बारे में.

2017 में बनीं IPS

ABP की रिपोर्ट के मुताबिक,  तनु श्री की शादी 2015 में हुई थी, लेकिन उन्होंने अपने सपनों को पीछे नहीं छोड़ा. उन्होंने घर की जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपनी तैयारी जारी रखी. इसके बाद साल 2016 में यूपीएससी की परीक्षा पास की और 2017 में आईपीएस बनीं. IPS तनु श्री   AGMUT कैडर की 2017 बैच की अधिकारी हैं. फिलहाल वे कश्मीर में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) में SP के पद पर तैनात हैं.

यहां से की अपनी पढ़ाई पूरी

तनु श्री (IPS Tanushree) का जन्म 24 अप्रैल 1987 में बिहार के मोतिहारी में हुआ था. उन्होंने  DAV पब्लिक स्कूल, बोकारो से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है. उनके पिता CRPF में DIG रह चुके हैं. इस वजह से शुरू से ही वह काफी अनुशासन में रही और देश सेवा करने की प्रेरणा मिली थी. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से इतिहास (ऑनर्स) से किया है. इसके साथ ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी है. एग्जाम की तैयारी के बाद उन्होंने इनकम टैक्स विभाग की परीक्षा भी पास की, लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया. क्योंकि उन्होंने IPS बनने का सपना देखा था. 

पति ने दिया पूरा साथ

तनुश्री की इस दौरान शादी करादी गई. लेकिन उन्होंने शादी के बाद भी अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी. घर संभालते हुए उन्होंने समय निकालकर पढ़ाई की और परीक्षा दी. उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने साल 2016 में परीक्षा दी और 2017 में अपने सपने को पूरा होते देखा. उनके सपने को पूरा करने में उनके पति ने भी पूरा साथ निभाया.

ये भी पढ़ें-Bihar Board Result 2025 Live: बिहार बोर्ड12वीं परीक्षा को लेकर पढ़ें ये अपडेट, रिजल्ट चेक करने के लिए सेव कर लें ये लिंक



from NDTV India - Latest https://ift.tt/cPSpM7n

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages