पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में शुक्रवार को एक वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह एक सैन्य परिवहन विमान था. वायुसेना ने विमान हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में पायलट सहित सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं.
सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इन विमानों को विमान भारतीय वायुसेना के परिवहन संचालन की रीढ़ माना जाता है. एएन-32 सोवियत मूल का सैन्य परिवहन विमान है. इसे भारतीय वायुसेना के लिए डिजाइन किया गया था.
अधिकारियों ने बताया कि विमान को घटनास्थल से बरामद किया जा रहा है.
इससे पहले, आज हरियाणा के अंबाला में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था. हालांकि हादसे के दौरान पायलट विमान को आबादी क्षेत्र से दूर ले गया और खुद भी पैराशूट की सहायता से जमीन पर सुरक्षित उतरने में कामयाब रहा.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/VnZ3iLT
No comments:
Post a Comment