90s के दशक की इन 15 एक्ट्रेस की खूबसूरती का हर कोई था दीवाना, फिल्में देखने के लिए लगती थी लंबी लाइन - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 28, 2025

90s के दशक की इन 15 एक्ट्रेस की खूबसूरती का हर कोई था दीवाना, फिल्में देखने के लिए लगती थी लंबी लाइन

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक समय के साथ बदलते रहते हैं. उनके लुक देखकर फैंस इंस्पायर होते हैं और उन्हें कॉपी करने का ट्राई करते हैं. आज के समय में जो फैशन चल रहा है वो एक्ट्रेसेस पहले भी कॉपी कर चुकी हैं. 90 के दशक में एक्ट्रेसेस एकदम हटकर आउटफिट कैरी किया करती थीं. उनकी पुरानी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही हैं. आइए आपको इन एक्ट्रेसेस के लुक और स्टाइल के बारे में बताते हैं.

Women in the 90s
byu/Glad-Ad5911 inBollyBlindsNGossip

माधुरी दीक्षित
लूस जीन्स का फैशन एक बार फिर ट्रेंड में आ गया है. 90 के दशक में माधुरी दीक्षित ऐसी ही जीन्स पहना करती थीं. इसके साथ फुल स्लीव्स टॉप में माधुरी बहुत प्यारी लग रही हैं. वहीं उनके दूसरे लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ब्लैक साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने हाथ में ग्लव्स पहने हुए हैं और पर्ल्स वाले नेकलेस के साथ उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है.

जूही चावला
जूही चावला डेनिम और टीशर्ट में बहुत प्यारी लग रही हैं. उनकी प्रिंटेड टी-शर्ट का फैशन फिर से आ गया है. लोग अपनी टी-शर्ट पर कुछ न कुछ लिखते रहते हैं. वहीं हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने क्लिप लगाए हुए हैं. जूही के येलो ड्रेस लुक की बात करें तो उन्होंने इसे शूज के साथ कंप्लीट किया है और शेड्स लगाए हुए हैं.

तब्बू
आज के समय में लॉन्ग शर्ट्स का फैशन है मगर उस समय में शॉर्ट शर्ट का फैशन था. जिस वजह से लोग शर्ट को टक करके शॉर्ट करते थे. तब्बू ने भी अपने लुक को ऐसा ही किया हुआ है. उन्होंने डेनिम के साथ शॉर्ट शर्ट कैरी की है.

दिव्या भारती

इन पिक्स में दिव्या भारती की तस्वीर भी शामिल है. उस दौर में दिव्या भारती एक्टिंग की दुनिया के शीर्ष पर थीं. वो ऐसी एक्ट्रेस थीं जो वेस्टर्न लिबास से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट में भी बेहद खूबसूरत लगती थीं.

ये एक्ट्रेस भी लगीं कमाल

शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय का लुक भी शानदार है. साड़ी से लेकर शॉर्ट ड्रेस तक हर लुक में एक्ट्रेसेस बेहद खूबसूरत लगती थीं. इसके अलावा उर्मिला मातोंडकर, काजोल और सोनाली बेंद्रे के लुक्स भी इन वायरल तस्वीरों में आप देख सकते हैं. जिनका हर अंदाज दिल जीत लेने वाला है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/1ICbO5E

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages