सुनसान सड़क पर स्कूटी से आता है और थप्पड़ मार कर रफूचक्कर हो जाता है, कौन है वो शख्स? - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 27, 2024

सुनसान सड़क पर स्कूटी से आता है और थप्पड़ मार कर रफूचक्कर हो जाता है, कौन है वो शख्स?

यूपी के मेरठ में आजकल एक शख्स ने परेशान कर रखा है. दरअसल, बात ये है कि एक शख्स स्कूटी से आता है और किसी को भी थप्पड़ मारकर भाग जाता है. इस अनजान शख़्स की ये हरकत एक सीसीटीवी कैमरा में क़ैद हो गई. अब इस सिरफिरे की तलाश पुलिस भी करने लगी है. आम जनता इस शख्स से परेशान और हैरान है. पुलिस भी इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में आजकल एक अज्ञात थप्पड़मार का आतंक फैला हुआ है. ये स्कूटी सवार सिरफिरा अक्सर गलियों में घूमता फिरता है और अकेले पैदल चल रहे लोगों को पीछे से आकर थप्पड़ मार कर फरार हो जाता है. पिछले दिनों एक रात में सुनसान गली में अकेले पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को इस थप्पड़मार ने अपना निशाना बनाया. ये बुजुर्ग अचानक हुए हमले से लड़खड़ा गए और धड़ाम से गिर पड़े. बुजुर्ग पर हमले की ये घटना नजदीक के एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.

पुलिस मामले को हल्के में ले रही थी

जब लगातार कई घटनाएं घट गई, तो इस बाबत संबंधित थाना नौचंदी पुलिस को सूचित किया गयाजेड मगर पुलिस इसे छोटी घटना मानते हुए केवल घटनास्थल का दौरा करके और पीड़ित से तहरीर लेकर जांच के नाम की खानापूर्ति कर देती थी. आज शुक्रवार सुबह इस हमलावर ने फूलबाग कॉलोनी की गली में अकेली जा रही राधा नाम की एक लड़की पर हमला किया. राधा अपने घर की तरफ अकेले पैदल जा रही थी, तभी अचानक ये सिरफिरा पीछे से सफेद स्कूटी पर आया, स्कूटी रोक कर राधा को थप्पड़ मारे और फरार हो गया.

जनता परेशान

कई घटनाएं हो जाने पर भी पुलिस की निष्क्रियता के प्रति स्थानीय निवासियों में गुस्सा था और इस बार की घटना राधा नाम की जिस लड़की के साथ घटी उसका भाई नितिन बीजेपी कार्यकर्ता है, इसलिए इस बार नितिन अपने अन्य साथियों के साथ थाना नौचंदी में जाकर एफआईआर दर्ज करने का दबाव बनाया. बीजेपी कार्यकर्ता होने की वजह से नितिन की बहन पर हमले की एफआईआर थाना नौचंदी में दर्ज की भी गई.

सभी को उम्मीद है कि कुछ ही दिनों में ये सिरफिरा पुलिस की गिरफ्त में होगा. लेकिन जब तक ये शख्स पुलिस की गिरफ्त में नहीं आता, तब तक मेरठ के लोग सड़कों पर थप्पड़ खाने के डर से सहमे ज़रूर दिखाई देंगे. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/FXoTEK9

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages