बेबी जॉन को कुचला शाहरुख खान की इस पुरानी फिल्म ने, 11 दिन में कमा डाले 100 करोड़ रुपये - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, December 31, 2024

बेबी जॉन को कुचला शाहरुख खान की इस पुरानी फिल्म ने, 11 दिन में कमा डाले 100 करोड़ रुपये

बेबी जॉन 2024 की चर्चित फिल्मों में से एक रही. यह फिल्म तलपति विजय की फिल्म थेरी का रीमेक थी, जिसे दिग्गज डायरेक्टर एटली कुमार ने बनाया था. वहीं एटली ने बेबी जॉन को प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. पहले ही दिन में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ और वामिका गब्बी स्टारर बेबी जॉन कमाई के लिए बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है. इस बिग बजट फिल्म का हाल यह है कि अभी तक 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है. 

वहीं बेबी जॉन से पुरानी फिल्म मुफासा :द लॉयन किंग ने कमाई में रिकॉर्ड तोड़ रही है. यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. जिसमें शाहरुख खान ने अपनी आवाज दी है. यह फिल्म अपने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. 11 दिन में मुफासा ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.  शाहरुख खान की फिल्म मुफासा ना केवल वरुण धवन की बेबी जॉन को कुचल चुकी है बल्कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल को भी कड़ी टक्कर दे रही है. 

डिज्नी की मुफासा: द लायन किंग ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. हॉलीवुड प्रोजेक्ट ने अपनी रिलीज के 11 दिनों में ₹100 करोड़ क्लब को पार करते हुए एक मील का पत्थर हासिल किया है. डिज़्नी की यह फिल्म भारत में 20 दिसंबर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपने पहले 10 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसने ₹106.70 करोड़ (नेट) कलेक्शन किया है. बॉक्स ऑफिस पर यह कलेक्शन ऐसे समय में आया है जब अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.फिलहाल मुफासा, अंग्रेजी और हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 37-37 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है, जबकि तमिल और तेलुगु में क्रमशः 18 और 14.8 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/qEGtjuV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages