अमिताभ बच्चन की इस फिल्म में पहली बार दिखा था खतरनाक तात्या बिच्छू, बिग बी ने निभाए थे तीन किरदार - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 16, 2024

अमिताभ बच्चन की इस फिल्म में पहली बार दिखा था खतरनाक तात्या बिच्छू, बिग बी ने निभाए थे तीन किरदार

Zapatlela Tatya Vinchu: सत्तर अस्सी के दशक में बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन के नाम का डंका बचता था. एंग्री यंग मैन के स्टाइल ने लोगों को इतना इंप्रेस किया हुआ था कि वो अपने सुपरस्टार को हर रोल में पसंद करते थे. अपने फैंस को हर बार सरप्राइज करने के लिए अमिताभ बच्चन या उनकी फिल्म के मेकर्स भी कुछ न कुछ नया ट्राय करते थे. हम आज जिस मूवी की बात कर रहे हैं वो मूवी भी ऐसी ही मूवी है. जिसमें अमिताभ बच्चन का ट्रिपल डोज था. इसके साथ ही तात्या बिच्छू भी पहली बार इसी मूवी में दिखाई दिया. क्या आप जानते हैं तात्या बिच्छू है कौन?

तात्या बिच्छू कौन है?

अमिताभ बच्चन की 1983 में एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था महान. इस फिल्म में पहली बार तात्या बिच्छू नाम की डॉल दिखाई दी थी. जो बाद में कई हॉरर मूवीज का हिस्सा भी बनी. चौकोर सा चेहरा, बड़ी सी नाक और स्ट्रेट बिखरे हुए बाल वाली ये गुड़िया मामूजी नाम से फिल्म में इंट्रड्यूज की गई थी. बाद में यही गुड़िया मराठी फिल्म झपटलेला नाम की मराठी फिल्म में दिखी. इस फिल्म में लक्ष्मीकांत बर्डे एक वेंटोलॉजिस्ट के किरदार में थे. उसके बाद इस गुड़िया को लेकर और भी बहुत सी मूवीज बनी थी.

अमिताभ बच्चन का ट्रिपल रोल

अमिताभ बच्चन ने महान फिल्म में ट्रिपल रोल अदा किया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन पिता के रोल में थे. उनके अपॉजिट थीं वहीदा रहमान जो अमिताभ बच्चन की हीरोइन भी थीं और मम्मी भी थीं क्योंकि दो बेटों के रोल में भी खुद अमिताभ बच्चन ही थे. जिनके साथ जीनत अमान और परवीन बाबी पेयर की गई थीं. उस दौर में ये फिल्म काफी हिट रही थी. दर्शकों ने अमिताभ बच्चन की फिल्म को बहुत प्यार दिया था. जिसकी कहानी कुछ ऐसी थी कि अपनी आइडेंटिटी छुपाने के लिए पापा अमिताभ बच्चन कुछ प्लान करते हैं. इस बीच बचपन में ही उनके  दोनों में से एक  बेटा बिछड़ जाता है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/IdrXt7Y

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages