बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी के बाद टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया जल्द पंजाबी फिल्म में नजर आने वाली हैं. इन दिनों वह अपनी इस फिल्म की जोर-शोर से तैयारियां भी कर रही हैं. इसके अलावा निमृत कौर अहलूवालिया अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. उन्होंने 20 किलो वजन कम करके फैंस को ही नहीं बल्कि हर किसी को हैरान कर दिया है. ऐसे में निमृत कौर अहलूवालिया ने बताया है कि उन्होंने 20 किलो वजन को कैसे कम किया.
दिग्गज एक्ट्रेस ने एनडीटीवी डॉट कॉम से बात की और अपने ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े संघर्ष के बारे में बताया है. निमृत कौर अहलूवालिया ने कहा, 'स्वस्थ रहना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है. मेरे लिए वजन कम करना बेहद मुश्किल था. किसी का वजन कम है या ज्यादा मैं इस तरह की चीजों पर भेदभाव नहीं करती हूं. लेकिन ट्रांसफॉर्मेशन के दौरान मेरे सामने ऐसे मौके भी आए जैसे मुझे लगा कि वजन कम करना मेरे लिए नामुमकीन है. लेकिन यह सब आपकी विल पावर और किसी चीज के लिए आप कितने नियमित हो यह उस पर निर्भर करता है.'
निमृत कौर अहलूवालिया ने आगे कहा, 'मैंने अपनी जिंदगी नो जैसी कुछ चीज नहीं सुनी क्योंकि पापा फौजी और मम्मी प्रिंसिपल, सभी हार्ड टास्कमास्टर हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी हार नहीं मानी है. मेरे अंदर भी उन्हीं का खून है तो मैंने हार नहीं मानी बस लगी रही. 4-6 घंटे जिम करती रहती थी. मेहनत करती रही क्योंकि मुझे पता है मुझसे कोई मेरी मेहनत नहीं छीन सकता है. क्योंकि मेहनत करता मुझे आता है और वो मैं हमेशा करती रहूंगी.' इसके अलावा निमृत कौर अहलूवालिया ने और भी ढेर सारी बातें की.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/1A53Vg9
No comments:
Post a Comment