करिश्मा कपूर के साथ गाने में डांस कर रहे दो बैकग्राउंड डांसर आज हैं बॉलीवुड का बड़ा नाम, इन सुपरस्टार्स को पहचाना आपने? - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, August 9, 2024

करिश्मा कपूर के साथ गाने में डांस कर रहे दो बैकग्राउंड डांसर आज हैं बॉलीवुड का बड़ा नाम, इन सुपरस्टार्स को पहचाना आपने?

अक्सर आपने स्टार्स के स्ट्रग्लिंग डेज के एक्सपीरियंस में ये जरूर सुना होगा कि किसी ने डायरेक्टर को असिस्ट किया है. तो कोई सपोर्टिंग एक्टर बनकर फिल्मों में काम कर चुका है. कुछ ऐसे भी सितारे हैं, जिन्होंने कुछ कोरियोग्राफर की टीम में शामिल होकर डांस सीखा और उसके बाद उनकी टीम में रह कर बतौर बैकग्राउंड डांसर भी किया. करिश्मा कपूर के एक डांसिंग सॉन्ग में भी दो ऐसे ही सितारे दिख रहे हैं, जो कई बड़े बैनर्स की फिल्म में काम कर चुके हैं. लेकिन अपना करियर शुरू करने के लिए उन्हें बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम भी करना पड़ा.

करिश्मा कपूर के पीछे दो सितारे

इंस्टाग्राम पर माय लाइफ माय रूल्स नाम के हैंडल ने करिश्मा कपूर के हिट सॉन्ग का ये वीडियो शेयर किया है. इस गाने पर करिश्मा कपूर ने बेहद एनर्जेटिक डांस किया है. करिश्मा कपूर जितनी एनर्जी के साथ डांस कर रही हैं, उतनी ही एनर्जी पीछे डांस कर रहे बैकग्राउंड डांसर में भी दिख रही है. आप गौर से देखेंगे तो इस वीडियो में आपको दो ऐसे डांसर भी दिखेंगे, जो फिल्मी पर्दे पर बतौर हीरो दिख चुके हैं. गौर से देखिए दो लाइन पीछे आपको शाहिद कपूर दिखाई देंगे. जिनकी हवा में उड़ती जुल्फें देखकर आप उन्हें पहचान सकते हैं. इसी गाने में आपको और दो लाइन छोड़कर जुगल हंसराज भी दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें: गोविंदा की राजा बाबू करिश्मा कपूर नहीं इस पूर्व मिस इंडिया को पहले हुई थी ऑफर, इस वजह से किया था करने से इनकार

इन फिल्मों में आए नजर

ये गाना फिल्म दिल तो पागल है का  है. 'ले गई ले गई, दिल ले गई ले गई' गाने में दिख रहे शाहिद कपूर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. जब वी मेट, उड़ता पंजाब, कबीर सिंह जैसी फिल्म में आप उन्हें बतौर लीड एक्टर देख चुके हैं. जुगल हंसराज ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम शुरू कर दिया था. उनके नाम पर मासूम जैसी फिल्म दर्ज है. इसके अलावा वो यशराज बैनर की फिल्म मोहब्बतें के भी हीरो रह चुके हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/bcY9Z1o

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages