लेबनान के लिए मौत के समान रहे वो 30 मिनट; इजरायल ने किया कुछ ऐसा कि बेरूत में पसरा सन्नाटा - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, August 6, 2024

लेबनान के लिए मौत के समान रहे वो 30 मिनट; इजरायल ने किया कुछ ऐसा कि बेरूत में पसरा सन्नाटा

इजरायली युद्धक विमानों ने मंगलवार को 30 मिनट से भी कम समय में बेरूत के ऊपर ध्वनि अवरोध (Sound Barrier) को तीन बार तोड़ दिया. इसके चलते वहां जोरदार धमाके हुए. बेरूत में ईरान समर्थित समूह हिजबुल्लाह के प्रमुख के भाषण से ठीक पहले हुई इस घटना के कारण लोग छिपने के लिए भागने लगे. इजरायली युद्धक विमानों ने लेबनान की राजधानी के ऊपर बहुत नीचे उड़ान भरी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वे विमान इतने नजदीक थे कि साफ दिखाई दे रहे थे. बेरूत में पिछले कुछ वर्षों में ये सबसे तेज धमाके थे. रॉयटर्स के एक रिपोर्टर ने बेरूत के बडारो जिले के एक कैफे में लोगों को तितर-बितर होते देखा क्योंकि आवाज पूरे शहर में गूंज रही थी.

हमास और ईरान की कसम

बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में इजरायली हमले में लेबनानी सशस्त्र समूह के शीर्ष सैन्य कमांडर फुआद शुक्र की हत्या के एक सप्ताह बाद हिजबुल्लाह प्रमुख सैय्यद हसन नसरल्लाह शाम करीब पांच बजे संबोधन शुरू करने वाले थे.  हिजबुल्लाह ने हत्या का जवाब देने का वादा किया है, फुआद शुक्र की हत्या तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या से कुछ घंटे पहले हुई थी, जिसमें इजरायल पर आरोप लगाया गया था, लेकिन इजरायल ने इसकी पुष्टि नहीं की है या इससे इनकार नहीं किया है. दोहरी हत्याओं ने इस क्षेत्र को युद्ध के कगार पर धकेल दिया है, ईरान ने भी दर्दनाक बदला लेने की कसम खाई है.

इजरायल पर हमला तय

अमेरिका को पूरा विश्वास है कि ईरान आने वाले दिनों में इजरायल पर हमला करेगा. ऐसी परिस्थिति में अमेरिका इजरायल की मदद की तैयारी कर रहा है. तेहरान में इस्माइल हानिया की हत्या के प्रतिशोध में ईरानी हमला 13 अप्रैल को किए गए हमले जैसा ही हो सकता है, लेकिन इसमें लेबनानी हिजबुल्लाह के शामिल होने की काफी संभावना है.

क्या अमेरिका करेगा जंग?

विदेशी मामलों के जानकार कमर आगा के अनुसार ये जंग तो होनी तय है. इजरायल चाहता है कि युद्ध का विस्तार हो.. अगर युद्ध विस्तार होगा तो अमेरिका उसमें शामिल होगा. ये युद्ध फैला दिया जाएगा. इजरायल अगर शांति चाहता तो इस्माइल हानिया को नहीं मारता. कमर आगा ने आगे कहा कि अब अमेरिका इस युद्ध में शामिल हो जाएगा. जैसा खबरों में आ रहा है कि अमेरिका अब मिडिल ईस्ट में अतिरिक्त बैलिस्टिक मिसाइल क्रूजर और विध्वंसक भी भेजे हैं और वहां अधिक बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा हथियार भेजने के लिए कदम उठा रहे हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/KIUBorz

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages