प्रोजेक्ट परिवर्तन के पांच साल पूरे, पंजाब में हर साल 2000 से अधिक बच्चों को मिल रहा लाभ - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, July 31, 2024

प्रोजेक्ट परिवर्तन के पांच साल पूरे, पंजाब में हर साल 2000 से अधिक बच्चों को मिल रहा लाभ

अग्रणी पेंट एवं कोटिंग कंपनी और ड्यूलक्स पेंट्स की निर्माता एक्ज़ोनोबेल ने पंजाब के मोहाली जिले में अपनी प्रमुख शिक्षा पहल- 'प्रोजेक्ट परिवर्तन' के पांच वर्षों का जश्न मनाया. इसके तहत ज़िले के मौली बैदवान और सनेटा स्थित दो गवर्नमेंट हाई स्कूलों में तकरीबन 800 बच्चों और अध्यापकों में खुशियां बांटने का प्रयास किया. 

गर्मी की छुट्टियों के दौरान एक्ज़ोनोबेल मोहाली प्लांट के 10 कर्मचारियों और ड्यूलक्स के कुशल पेंटरों से तकरीबन 700 लीटर ड्यूलक्स पेंट का इस्तेमाल कर इन स्कूलों की आठ दीवारों पर प्रेरणादायी चित्र (म्युरल्स) बनाए. एक्ज़ोनोबेल इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजीव राजगोपाल ने कहा, ‘‘एक्ज़ोनोबेल केयर्स में हम पेंटिंग के द्वारा मोहाली के छात्रों के सशक्त भविष्य के निर्माण में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. हमें गर्व है कि प्रोजेक्ट परिवर्तन न सिर्फ उनकी शिक्षा में बल्कि समग्र विकास में भी योगदान दे रहा है. इस पहल के तहत हम बच्चों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध कराते हैं. हमें गर्व है कि हम स्कूली शिक्षा विभाग के सहयोग से इन बच्चों के विकास और सशक्तिकरण में योगदान दे रहे हैं, और पेंट की बदलावकारी क्षमता के साथ इस पहल के पांच वर्षों का जश्न मना रहे हैं, जहां बच्चों को लर्निंग के लिए अनुकूल और प्रेरणादायी माहौल मिलता है.'' 

बच्चों की असीमित क्षमता को दर्शाने के लिए डिज़ाइन किए गए ये म्यूरल्स अब उन्हें हर दिन प्रेरित करते हैं, क्योंकि कंपनी का मानना है कि वे अपने भविष्य को पेंट करने के लिए रोज़ाना स्कूल आते हैं. 

बच्चों एवं स्टाफ की प्रतिक्रिया पर बात करते हुए सनेटा गवर्नमेन्ट हाई स्कूल की स्कूल हैड शुभवंत कौर ने कहा, ‘‘बच्चे जब गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल लौटे तो इतने रंग-बिरंगे और प्ररेणादायी म्युरल्स देखकर उनमें खुशी की लहर दौड़ पड़ी. यह देख कर अच्छा लगता है कि ये जीवंत रंग अब हर दिन हमारा स्वागत करते हैं.''



from NDTV India - Latest https://ift.tt/5aBSfZC

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages