दिल्ली में यातायात पाबंदियां: सीबीएसई ने परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के लिए परामर्श जारी किया - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, February 14, 2024

दिल्ली में यातायात पाबंदियां: सीबीएसई ने परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के लिए परामर्श जारी किया

किसानों के ‘दिल्ली चलो' के कारण राष्ट्रीय राजधानी में लागू यातायात पाबंदियों के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षाएं देने जा रहे विद्यार्थियों के लिए बुधवार को एक परामर्श जारी कर उनसे कहा है कि वे परीक्षा केंद्र पर वक्त पर पहुंचने के लिए घरों से जल्दी निकलें.

किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल यातायात प्रतिबंध लागू हैं. दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होंगी. इस वर्ष भारत और 26 अन्य देशों के 39 लाख से अधिक विद्यार्थी इस बोर्ड के इम्तिहान देंगे. दिल्ली में 877 केंद्रों पर 5.8 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे.

परामर्श में कहा गया है, “ परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी, इसलिए सभी विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे या उससे पहले अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. इसमें दिल्ली की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए कहा गया कि आशंका है कि यातायात संबंधी समस्याएं होंगी जिससे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में देरी हो सकती है.

परामर्श में कहा गया है, “इसलिए, सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने घरों से जल्दी निकलें ताकि वे सीबीएसई द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार समय पर (केंद्र) पहुंच सकें. परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी जाती है जो सुचारू रूप से चल रही हैं.”

परामर्श में भारत और अन्य देशों के सीबीएसई के सभी विद्यार्थियों से अनुरोध किया गया है कि स्थानीय परिस्थितियों, यातायात, मौसम की स्थिति, दूरी आदि को देखकर अपनी यात्रा की ऐसी योजना बनाएं कि वे सुबह 10 बजे या उससे पहले परीक्षा केंद्रों तक पहुंच जाएं, क्योंकि विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे तक ही केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी, उसके बाद नहीं.

उसमें कहा गया है, “सभी स्कूलों से अनुरोध है कि वे अभिभावकों और विद्यार्थियों की मदद करें और उनका मार्गदर्शन करें. विद्यार्थियों को एक बार फिर सलाह दी जाती है कि वे अपने परीक्षा केंद्रों को पहले ही देख आएं और इस तरह अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि वे समय से पहले या समय पर केंद्रों पहुंच सकें.”
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/TgnFfDH

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages