ग्राउंड रिपोर्ट : रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले सजाई जा रही है राम की नगरी अयोध्या - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, November 9, 2023

ग्राउंड रिपोर्ट : रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले सजाई जा रही है राम की नगरी अयोध्या

अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि (Ayodhya Sri Ram Janmbhoomi) पर बन रहे भव्य राम मंदिर ( Ram Mandir) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 होगी. इस दिन अयोध्या समेत देशभर के 5 लाख से ज्यादा मंदिरों में कार्यक्रम होंगे. राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर तैयार हो चुका है. गर्भगृह के साथ नृत्य मंडप और रंग मंडप फाइनल है. ग्राउंड फ्लोर में बने गर्भगृह में रामलला (Ram Lala) की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. फर्स्ट फ्लोर में राम दरबार सजेगा. मंदिर के निर्माण तय समय पर पूरा करने के लिए 24 घंटे यानी 3 शिफ्ट में 2600 मजदूर काम कर रहे हैं.

अयोध्या के 25 लाख निवासी 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शहर में बड़ा बदलाव होते देख रहे हैं. शहर के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक हनुमानगढ़ी मंदिर की ओर जाने वाली सड़क में पूरा ढांचागत बदलाव देखा जा रहा है. सड़क को चौड़ा किया जा रहा है. इसके लिए कुछ दुकानें तोड़ दी गईं हैं और कुछ दुकानों का पुनर्निर्माण किया गया है.

राम मंदिर ट्रस्ट ने अक्षत पूजा के लिये मंगवाया 100 क्विंटल चावल: रामभक्तों में किया जाएगा वितरित

कई दुकानदारों को मिला मुआवजा
राज्य सरकार का कहना है कि जिन दुकानदारों को पुनर्विकास के कारण नुकसान हुआ, उन्हें मुआवजा दिया गया है. पुनर्विकास के कारण कुछ महीनों तक हनुमानगढ़ी के आसपास कारोबार को झटका लगा हैं. हालांकि, दुकानदारों को इससे कोई परेशानी नहीं है. वो रामलला के मंदिर के लिए उत्साहित हैं.

जुटने लगी पर्यटकों की भीड़
इलाके की एक दुकानदार अनीता कहती हैं, "पहले कोई पर्यटक नहीं थे, अब बहुत ज्यादा आते हैं...इससे हमारी दुकान के आकार पर असर पड़ा है, लेकिन हमारा कारोबार बढ़ेगा." हनुमानगढ़ी के आसपास के बहुत कम मुस्लिम दुकानदारों में एक रईस मोहम्मद पुनर्विकास से खुश हैं. रईस कहते हैं, ''जाहिर तौर पर कारोबार में बढ़ोतरी हुई है. यह और भी बढ़ेगा."

हालांकि, अयोध्या के पुनर्विकास से हर कोई उतना आशावान नहीं है. 50 साल के राजकुमार सैनी करीब 30 साल से हनुमानगढ़ी मंदिर के बाहर फूल बेच रहे हैं. किराए की दुकान तोड़ दी जाने के बाद अब वह सड़क पर फूल बेचने को मजबूर हैं. राजकुमार सैनी कहते हैं, ''पहले हम 500 पीस बेचते थे. अब बिना दुकान के 200 पीस (पैच) बेचते हैं... हमारा कारोबार बढ़ेगा तो हमें खुशी होगी.''

अयोध्या दीपोत्सव में गुजरात का गरबा और केरल की कथकली की मचेगी धूम

कुछ होटलों में अभी से 100% ऑक्यूपेंसी
वहीं, नया निर्माणाधीन अयोध्या रेलवे स्टेशन इस समय खाली-खाली दिखता है. लेकिन जनवरी में यह लाखों यात्रियों का गवाह बनेगा. शहर में पहले से ही कई नए होटल खुल गए हैं. कुछ होटलों में अभी से 100% ऑक्यूपेंसी (बुकिंग) है. रामायण होटल के मैनेजर अमित मिश्रा कहते हैं, "जब हमने यहां शुरुआत की, तो लोग हमारी इमारत को एक पर्यटक आकर्षण के रूप में देखने आए. हमारी ऑक्यूपेंसी 70%-80% तक बढ़ गई. हम 100% बुक हो चुके हैं."

पीएम मोदी ने 5 अगस्त 2020 को रखी थी राम मंदिर की आधारशिला 
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2019 में अयोध्या मामले में फैसला दिया था. जिसके बाद राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हुआ. पीएम मोदी ने 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर की आधारशिला रखी थी.

16 से 24 जनवरी 2024 तक चलेगा समारोह
राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह 16 से 24 जनवरी 2024 तक होगा. समारोह के मुख्य दिन यानी 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. सुरक्षा की दृष्टि से बाहरी लोगों का प्रवेश इस दिन बंद रहेगा. सीमाएं सील कर बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे. आसामान, पानी और जमीन तीनों तरफ से अयोध्या की सुरक्षा का व्यापक इंतजाम रहेगा.

51 घाटों पर जलाए जाएंगे 24 लाख दीये, इस दिवाली अयोध्या का लक्ष्य 'विश्व रिकॉर्ड' बनाना है



from NDTV India - Latest https://ift.tt/wY57Zof

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages