PM मोदी भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए कर रहे हैं काम : ओडिशा के CM नवीन पटनायक - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, September 24, 2023

PM मोदी भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए कर रहे हैं काम : ओडिशा के CM नवीन पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं. पटनायक ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उठाये गये कदमों की सराहना की. मुख्यमंत्री ने यहां ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' समूह द्वारा आयोजित ओडिशा साहित्य महोत्सव में एक सत्र में भाग लिया. मोदी सरकार को ‘‘10 में से 8'' रेटिंग देते हुए पटनायक ने केंद्र की विदेश नीति और भ्रष्टाचार उन्मूलन की दिशा में किये जा रहे कामों की सराहना की. 

पटनायक ने कहा, ‘‘मैं मोदी सरकार को विदेश नीति और कई अन्य मामलों में किए गये कार्यों के कारण 10 में से 8 रेटिंग देता हूं... साथ ही इस (भाजपा) सरकार में भ्रष्टाचार भी कम हुआ है.''

महिला आरक्षण विधेयक पर एक सवाल का जवाब देते हुए, पटनायक ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है. मेरी पार्टी ने हमेशा महिला सशक्तीकरण का समर्थन किया है. मेरे पिता (पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक) ने स्थानीय चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित की थी और मैंने इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया.''

पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी ने 2019 के चुनाव में ओडिशा की 33 प्रतिशत लोकसभा सीट पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था.

बीजद अध्यक्ष ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव' का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘हमने हमेशा इसका स्वागत किया है, हम इसके लिए तैयार हैं.''

केंद्र के साथ उनकी सरकार के संबंधों के बारे में पूछे जाने पर, पटनायक ने कहा, ‘‘केंद्र के साथ हमारे मधुर संबंध हैं. स्वाभाविक रूप से, हम अपने राज्य का विकास चाहते हैं और विकास में केंद्र सरकार की भागीदारी महत्वपूर्ण है.''

उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार गरीबी उन्मूलन और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है. 

ये भी पढ़ें :

* PM मोदी के 'मन की बात', बोले-"कर्तव्य पथ पर चलकर बनें बदलाव का जरिया"
* "आपको इसका कोई अधिकार नहीं...": बीजेपी ने कांग्रेस नेता की नई संसद पर टिप्पणी की निंदा की
* "प्रधानमंत्री के लिए ओछे शब्‍दों के इस्‍तेमाल से देश को पीड़ा.." : सुधांशु त्रिवेदी ने की हरियाणा कांग्रेस अध्‍यक्ष के बयान की निंदा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/SHKUAqF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages