राघव और परिणीति की शादी के वेन्यू की सजावट के लिए इस्तेमाल होंगे 7 टन फूल - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, September 23, 2023

राघव और परिणीति की शादी के वेन्यू की सजावट के लिए इस्तेमाल होंगे 7 टन फूल

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए उदयपुर में तैयारियां पूरे जोरों पर रही. शादी के वेन्यू को दुल्हन की तरह सजाया गया है. इसके अलावा अलग अलग रस्मों के लिए भी खास डेकोरेशन रखी गईं. इस शाही शादी को खास बनाने के लिए हर कोई अपनी तरफ से 100 पर्सेंट दे रहा है. दो दिन के इस प्रोग्राम में हर इंतजाम एक दम टॉप क्लास है...अभी तो केवल इसकी झलक ही मिल रही है लेकिन एक बार इवेंट की तस्वीरें आएंगी तो आपको भी पता चल ही जाएगा...लेकिन फिलहाल हम आपको शादी से जुड़ी एक ऐसी जानकारी देने वाले हैं जिसे सुनकर शायद आप हैरान रह जाएं. खबर इस शादी में डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले फूलों को लेकर है.

खबर है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शाही शादी में दो दिन की सजावट के लिए करीब सात टन फूलों का इस्तेमाल होने वाला है. जानकर कोई भी हैरान रह जाए कि आखिर ऐसी क्या सजावट होगी...लेकिन इससे आप इस प्रोग्राम की भव्यता का अंदाजा लगा सकते हैं. राघव और परिणीति की सगाई में भी पेस्टल थीम के साथ फूलों के कॉम्बिनेशन में जबरदस्त डेकोरेशन हुई थी.

क्या है शादी का शेड्यूल ?

खबर है कि दोपहर 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंदी होगी. इसके बाद 2 बजे बारात की तैयारी होगी...दोपहर 3.30 बजे जयमाला सेरेमनी होगी...वही खूबसूरत पल जिसकी तस्वीरें देखने के लिए सभी फैन्स और फॉलोअर्स को इंतजार है. जयमाला के बाद शाम 4 बजे फेरे शुरू होंगे. फेरों के बाद शाम 6.30 बजे विदाई. विदाई के बाद रात 8.30 बजे रिसेप्शन होगा. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/JPrNwhL

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages