संगम विहार में 19 साल के युवक की हत्या की वारदात CCTV में कैद, हिरासत में लिए गए कई नाबालिग आरोपी - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, September 10, 2023

संगम विहार में 19 साल के युवक की हत्या की वारदात CCTV में कैद, हिरासत में लिए गए कई नाबालिग आरोपी

दिल्ली में आए दिन छोटी-छोटी बात पर या आपसी रंजिश में हत्या जैसी सनसनीखेज वारदात कम नहीं हो रही है. ऐसा ही एक नया मामला साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके से सामने आया है, जिसमें 19 साल के एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. ये घटना भी युवक के घर के पास गली में हुई. हत्या की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. इस मामले में कई नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

मृतक की मां और बहन रोती हुई लगातार इंसाफ की मांग कर रही है. उनका कहना है कि हत्यारे को फांसी दी जाए. जिसने मेरे भाई के साथ ऐसा किया. पता नहीं उन लोगों की मेरे भाई से क्या दुश्मनी थी.

मृतक की पहचान दिलशाद के रूप में हुई है. उसके पिता ने बताया कि रात में कुछ देर घर में बैठा रहा, फिर पैसे मांगे, 20 रुपये लेकर गया, कहा कि तुरंत आ रहा हूं. 7 मिनट बाद आया तो खून से लथपथ था. उसके ऊपर चाकू से हमला किया गया था. आठ-नौ लोगों ने हमला किया था. पता नहीं उसके साथ क्या समस्या थी.

मृतक की मां ने कहा कि सीढ़ी से ही आवाज लगाता ऊपर आया. किसी ने उसकी मदद नहीं की, सब देखते रहे. कई लड़कों ने मिलकर मेरे बेटे पर हमला किया. पैसे लेकर वो नीचे गया था, कुछ देर बाद ही आया तो खून से लथपथ था. पुलिस दोषियों पर जल्द कार्रवाई करे.

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने कहा कि मजीदिया हॉस्पिटल से पुलिस को सूचना मिली थी. दिलशाद नाम के लड़के के शरीर पर चाकू के कई जख्म के निशान मिले हैं, गंभीर हालत में उसे फिर सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. CCTV फुटेज में आठ लोग नजर आ रहे हैं, जो हमला करते हुए दिख रहे हैं. मौके से चाकू बरामद किया गया है, जिससे वार किया गया था.

इलाज के दौरान आज दिलशाद की मौत हो गई, जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक का आरोपी के साथ जाट धर्मशाला के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. हमला करने वाले सभी नाबालिग हैं और इनमें से कुछ को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/tqdMIv7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages