"आप जंग का ऐलान करेंगे तो मैं भी..." TDP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज से नाराज चंद्रबाबू नायडू ने चेताया - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, August 4, 2023

"आप जंग का ऐलान करेंगे तो मैं भी..." TDP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज से नाराज चंद्रबाबू नायडू ने चेताया

आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) की एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से शुक्रवार को सत्तारूढ़ YSR कांग्रेस पार्टी और टीडीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. 
YSR कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चंद्रबाबू नायडू के काफिले को रोक दिया. आगजनी और पत्थरबाजी की. इस झड़प में
कम से कम 20 पुलिसकर्मी और दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं.

शुक्रवार की झड़प के बाद आक्रामक रुख अपनाते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "अगर आप लाठियां लेकर आएंगे, तो मैं भी लाठियां लेकर आऊंगा. अगर आप युद्ध की घोषणा करेंगे, तो मैं भी जंग का ऐलान करूंगा. मेरे कार्यकर्ताओं के शरीर से बहे खून को देखकर लगता है जैसा मेरा खून बहाया जा रहा हो. आप ऐसी हिंसा का सहारा क्यों ले रहे हैं?"

चंद्रबाबू ने पूछा, 'क्या मैं बम से लड़ने वाला व्यक्ति हूं. अगर हिम्मत है तो सामने आएं. मेरा जन्म चित्तूर जिले में हुआ. मैंने चित्तूर जिले में राजनीति की, लेकिन ऐसी राजनीति कभी नहीं देखी.'

दरअसल, TDP सु्प्रीमो चंद्रबाबू नायडू शुक्रवार को अन्नामैया जिले के पुंगनूर में परियोजनाओं का दौरा करने जा रहे थे. YSR कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चंद्रबाबू नायडू का स्वागत करने जा रहे TDP कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया. उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए. इसके बाद पुलिस ने टीडीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बवाल के कारण अंगल्लू गांव में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई.

घटनास्थल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. फुटेज में देखा जा सकता है कि भीड़ ने बख्तरबंद वाहनों सहित कई गाड़ियों को गिरा दिया और आग के हवाले कर दिया. पिछले हफ्ते भी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी.

कार्यकर्ताओं के बीच यह लड़ाई तब भड़की, जब नायडू अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले अपने जनसंपर्क अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे थे. शुक्रवार सुबह अन्नामय्या जिले के मुलकालचेरुवु गांव में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने थम्बालापल्ले विधायक पीडी रेड्डी के खिलाफ तीखी टिप्पणी की. नायडू ने कथित तौर पर उन्हें 'रावण' कहा. इसके बाद YSR कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया.

चित्तूर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रिशांत रेड्डी ने कहा, "पुंगनूर के रास्ते में पथराव, आगजनी और पुलिस पर हमले की घटना सामने आई. इन घटनाओं में जहां एक सब-इंस्पेक्टर समेत 20 से ज्यादा पुलिस कर्मियों पर हमला किया गया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया. आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए."

ये भी पढ़ें:-

टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह से की मुलाकात, तेलंगाना चुनाव के लिए बीजेपी से मिला सकते हैं हाथ

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में फिर मची भगदड़, तीन की मौत



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Gnqhb0s

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages