LG वीके सक्सेना ने दिल्ली प्रशासन अधीनस्थ सेवा कैडर के पुनर्गठन को मंजूरी दी - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, August 19, 2023

LG वीके सक्सेना ने दिल्ली प्रशासन अधीनस्थ सेवा कैडर के पुनर्गठन को मंजूरी दी

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अधिकारियों और कर्मचारियों की दशकों पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए दिल्ली प्रशासन अधीनस्थ सेवा (DASS) कैडर के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है. एक कर्मचारी महासंघ ने शनिवार को यह जानकारी दी. डीएएसएस कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों के महासंघ ने एक बयान में कहा कि 1967 में इसके गठन के बाद से कई सरकारी आदेशों के बावजूद डीएएसएस कैडर का पुनर्गठन नहीं किया गया था.

पूर्व में वीके सक्सेना ने इस दिशा में प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था.

बयान में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के सेवानिवृत्त अधिकारी एसबी शशांक और कुलानंद जोशी तथा सेवारत आईएएस अधिकारी वाईवीवीजे राजशेखर की तीन सदस्यीय समिति का गठन इस उद्देश्य के लिए किया गया था. समिति ने समूह ‘ए' के 221 पदों को चिह्नित किया है, जिन्हें डीएएसएस कैडर में शामिल किया जा सकता है.

सेवा विभाग ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को यह प्रस्ताव सौंपा. कुमार ने अपनी सिफारिश के साथ प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सक्सेना को सौंपा. प्रस्ताव में कहा गया है कि उपराज्यपाल ने अब डीएएसएस कैडर में समूह ‘ए' के 221 पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/HVNZ6RY

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages