मुंबई: बंदूक की नोक पर आभूषण की दुकान में लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, August 5, 2023

मुंबई: बंदूक की नोक पर आभूषण की दुकान में लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: बंदूक दिखाकर ज्वेलरी शॉप में लूटपाट करने आए एक शख्स को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 ने गिरफ्तार किया है. वारदात 2 अगस्त को  बांद्रा के एक ज्वेलरी शॉप की है. लूटपाट की यह घटना ज्वैलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. गिरफ्तार आरोपी का नाम रियाज अहमद अब्दुल गनी है, जो जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है.

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि कैसे आरोपी रेनकोट पहनकर दुकान में घुस रहा है और फिर बंदूक निकालकर महिला को धमकाने की कोशिश कर रहा है. दुकान में दो महिलाओं को धमकाता है. लेकिन एक महिला डरकर दुकान से बाहर भागती है तो आरोपी भी डर जाता है. फिर लूटेरा भी मौके से भाग जाता है. वीडियो को देखने से लगता है कि लूटेरा लूटपाट की घटना में सफल नहीं पाता है.

गिरफ्तार आरोपी ने पांच लाख की फिरौती भी मांगी थी. क्राइम ब्रांच 9 के अधिकारियों ने तकनीकी जानकारी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:-
विवाहित भारतीय महिला अंजू बनी फातिमा, इस्लाम कबूलने के बाद पाकिस्तानी दोस्त से की शादी
"वो दुश्मन देश जा सकती है, ऐसा कभी नहीं सोचा था", अंजू के पाकिस्तान जाने से दुखी हैं उसके ससुराल के लोग
"हमारे लिए वह मर चुकी है.." : पाकिस्तान जाकर फेसबुक फ्रेंड से शादी करने वाली अंजू के पिता



from NDTV India - Latest https://ift.tt/O3KAXEc

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages