नूंह हिंसा में अब तक किसी मुख्य साजिशकर्ता का हाथ होने का पता नहीं चला है : पुलिस अधीक्षक - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, August 4, 2023

नूंह हिंसा में अब तक किसी मुख्य साजिशकर्ता का हाथ होने का पता नहीं चला है : पुलिस अधीक्षक

हरियाणा के नूंह जिले में हुई हालिया सांप्रदायिक हिंसा की जांच में अब तक इस घटना के पीछे किसी मुख्य साजिशकर्ता का हाथ होने का पता नहीं चला है और ये कई अलग-अलग समूहों का काम था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी की टिप्पणी वास्तव में राज्य के गृह मंत्री के उस अनुमान के विरोधाभासी है, जिसके अनुसार हिंसा को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था और इसके पीछे कोई साजिशकर्ता था. 

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने नूंह से हिंसा की खबर आने के बाद मंगलवार को कहा था, ‘‘किसी ने इसकी साजिश रची है, लेकिन मैं किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहता. हम इसकी जांच करेंगे और जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.''

नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिजारनिया ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस पहले ही हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है. 

पुलिस अधीक्षक नूंह स्थित कैंप कार्यालय (उपायुक्त आवास) में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, जिसमें उपायुक्त प्रशांत पंवार भी मौजूद थे. 

बिजारनिया ने कहा, ‘‘किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा. जिन इमारतों से पथराव किया गया, उनकी अतिक्रमण रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है. उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.''

उन्होंने कहा कि सोमवार को हुई हिंसा के सिलसिले में ‘गोरक्षा बजरंग फोर्स' के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी (45) के खिलाफ फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है. 

बजरंगी उर्फ राजकुमार, फरीदाबाद की गाजीपुर और डबुआ मंडी में फल और सब्जियों का व्यापारी है. 

सूत्रों के मुताबिक, बजरंग दल का सदस्य बजरंगी पिछले तीन साल से अपना गोरक्षक समूह चला रहा है. पिछले एक महीने में ही उस पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के तीन मामले दर्ज किए गए हैं. 

नूंह के उपायुक्त प्रशांत पंवार ने कहा कि जिले में सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट रहा है. उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों से नूंह जिले में कहीं से भी हिंसा की कोई घटना सामने नहीं आई है. 

पंवार ने कहा, ‘‘क्षेत्र में शांति बहाल करने की प्रक्रिया के तहत प्रशासन ने जिले के विभिन्न इलाकों की शांति समितियों के साथ बैठकें की हैं. समिति के सदस्यों ने पूरी तरह आश्वस्त किया है कि वे क्षेत्र में किसी भी तरह का तनाव पैदा नहीं होने देंगे.''

पंवार ने कहा, ‘‘चूंकि, स्थिति अब सामान्य हो रही है, इसलिए इंटरनेट सेवाओं को फिर से शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है. खुफिया रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा.''

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने दो दिनों तक चली हिंसा के दौरान लूटपाट और आगजनी में लोगों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक मुआवजा पोर्टल शुरू किया है. 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब तक 55 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 141 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

ये भी पढ़ें :

* हेट स्पीच के मामलों पर पुलिस को संवेदनशील बनाना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
* नूंह में बुलडोजर एक्शन: अवैध कब्जे वाली 250 झुग्गी-झोपड़ियों को किया गया तहस-नहस
* नूंह हिंसा के दौरान छुट्टी पर थे जिले के SP, हुई थी छह लोगों की मौत, अब हुआ तबादला



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Z6BQodh

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages