बिहार : विद्यालय में विद्यार्थियों के सामने शिक्षक और शिक्षिका के बीच जूतम-पैजार - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, July 26, 2023

बिहार : विद्यालय में विद्यार्थियों के सामने शिक्षक और शिक्षिका के बीच जूतम-पैजार

गोपालगंज का एक विद्यालय लड़ाई का अखाड़ा बन गया. स्कूल में  छात्रों-छात्राओं के सामने एक शिक्षिका और एक शिक्षक के बीच जूतम-पैजार हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बिहार के शिक्षा अपर मुख्यसचिव केके पाठक के पदभार संभालते ही उनका शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर से आमना-सामना हुआ तो कई दिनों तक न्यूज सुर्खियों में रही थी. केके पाठक ने शिक्षा के स्तर में सुधार करने के लिए कई आदेश जारी किए. फिर भी कई शिक्षक हैं जो अपना स्तर सुधार नहीं पा रहे हैं. इसका जीता जागता प्रमाण गोपालगंज जिले के विजयीपुर प्रखंड के अहियापुर मध्य विद्यालय में देखने को मिला. चार दिन पहले यह स्कूल लड़ाई का आखड़ा बन गया था. ऐसी स्थिति में शिक्षा के स्तर में सुधार होने की बातें करने वाले शिक्षक कैसे सुधरेंगे?

गत 21 जुलाई को अहियापुर मध्य विद्यालय में स्कूली बच्चे और बच्चियां अपनी पढ़ाई कर रहे थे. इसी बीच एक शिक्षिका रीता बैठा बरामदे में कुर्सी पर बैठी हुई थी. शिक्षक अमरेंद्र तिवारी मोबाइल पर बातचीत करते हुए शिक्षिका के पास पहुंचे. उन दोनों में पढ़ाई को लेकर तू तू - मैं मैं होने लगी. एक अन्य शिक्षक ने अमरेंद्र तिवारी को वहां से हटाया. 

इसके बाद अमरेंद्र तिवारी फिर से शिक्षिका के पास पहुंच गए और मारने की बाते कहने लगे. इस पर शिक्षिका ने अपनी चप्पल उतारी और शिक्षक पर हमला कर दिया. शिक्षक ने भी शिक्षिका को थप्पड़ जड़ दिए. 

यह घटना स्कूल में पढ़ रहे बच्चे-बच्चियों की मौजूदगी में हुई. किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया. यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया.  यह वायरल वीडियो 2 मिनट 47 सेकंड का है.

विजयीपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और कल विद्यालय में पहुंचे. उन्होंने इस प्रकरण की जांच की. उनका कहना है कि दो शिक्षकों के बीच झगड़े का मामला है. दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. जो दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ओम प्रकाश यादव ने कहा कि, एक शिक्षिका और एक शिक्षक के बीच लड़ाई का मामला एक वायरल वीडियो में सामने आया है. यह मामला विजयीपुर प्रखंड के अहियापुर मध्य विद्यालय का है. इसमें जो भी दोषी करार दिया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/5q2HhSe

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages