रणथभर म BJP क द दवसय 'वजय सकलप' बठक आगम चनव म रणनत पर मथन - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, July 10, 2023

रणथभर म BJP क द दवसय 'वजय सकलप' बठक आगम चनव म रणनत पर मथन

सवाई माधोपुर के रणथंभौर स्थित होटल नाहरगढ़ में दो दिवसीय भाजपा की विजय संकल्प बैठक का समापन हो गया. दो दिवसीय भाजपा की विजय संकल्प बैठक में 8 सत्रों में भाजपा ने बैठक के दौरान आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार पूर्वक चुनावी रणनीति पर चिंतन मनन एंव मंथन किया. बैठक के दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने कई मुद्दों पर भाजपा नेताओं से सुझाव भी लिए. बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, जसकौर मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे.

दूसरे दिन की विजय संकल्प बैठक सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक लंबी बैठक चली. इस बैठक के पश्चात भाजपा द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया. जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ,केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मौजूद रहे. पत्रकार वार्ता के दौरान सीपी जोशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा हर बूथ पर जीत के साथ 2023 में ऐतिहासिक जीत का बैठक में संकल्प लिया गया है.

उन्होंने कहा कि बैठक में महिला विरोधी एंव दलित विरोधी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया. तुष्टिकरण का परिवारवाद की राजनीति को समाप्त करने का भी संकल्प बैठक में लिया गया. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 18 जुलाई को अजमेर में कांग्रेस के कुशासन एंव युवाओं को  छत्रवृति नही देने के खिलाफ भाजपा द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा. इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में विभिन्न मुद्दों पर भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा जाएगा.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/uYiDcLQ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages