Odisha Train Accident: अनुराग ठाकुर ने विपक्ष से कहा- क्या इस दुख की घड़ी में भी राजनीति करेंगे? - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, June 4, 2023

Odisha Train Accident: अनुराग ठाकुर ने विपक्ष से कहा- क्या इस दुख की घड़ी में भी राजनीति करेंगे?

ओडिशा के बालासोर जिले में हुई भीषण रेल दुर्घटना को लेकर ममता बनर्जी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं के बयानों पर आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "रेल हादसा बेहद दुखद घटना है. इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. इस बात का दुख है कि ममता बनर्जी जैसी सीनियर नेता सुझाव व साथ मिलकर काम करने के बजाय राजनीति कर रही हैं. बेहतर होता वह अपने राज्य में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार व बम फेंकने की घटनाओं पर ध्यान देतीं."

अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "ममता बनर्जी केंद्र में रेल मंत्री भी रहीं हैं. उन्हें पता होना चाहिए कि रेल हादसों में मौत के आंकड़े राज्य सरकार देती है. क्या इस दुख की घड़ी में भी विपक्ष राजनीति ही करेगा?"

उन्होंने कहा है कि, "बीजू जनता दल के नेता व ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने त्वरित राहत और बचाव कार्य कराए. भारत सरकार ने भी तुरंत राहत और बचाव कार्य की पहल की है. प्रधानमंत्री स्वयं वहां गए. रेल मंत्री वहीं हैं. इस संकट में पूरे देश को एकजुट होना चाहिए."

ठाकुर ने कहा कि, "कोरोना काल में भी इन लोगों (विपक्ष) ने यही रवैया अपनाया था. कहा था कि भारत की वैक्सीन नहीं लगानी चाहिए. मेरा विपक्षी नेताओं से सवाल है, क्या आप सदा भय, भ्रम व कड़वाहट घोलने का ही प्रयास करोगे?"

उन्होंने कहा कि, अभी जरूरत है कि हम सभी एक साथ आएं और इस संकट की घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े होकर उनकी मदद करें.

यह भी पढ़ें - 

Odisha Train Accident: परिजनों की तलाश में भटक रहे लोगों की मदद के लिए रेलवे ने बनाई हेल्प डेस्क

Odisha train accident : ट्रेन हादसे में गुम हुए अपनों की तलाश में भटक रहे लोग

"कवच ने काम नहीं किया क्योंकि ..." : रेलवे ने ओडिशा ट्रेन हादसे का कारण समझाया



from NDTV India - Latest https://ift.tt/A9XnSKB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages