सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा चंद्र भानु का गाना 'मेरे कदम', सुनकर आप भी हो जाएंगे फैन, सिंगर ने कहा- बहुत खुश हूं - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, June 3, 2023

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा चंद्र भानु का गाना 'मेरे कदम', सुनकर आप भी हो जाएंगे फैन, सिंगर ने कहा- बहुत खुश हूं

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. इन दिनों इंटरनेट पर कई गाने ट्रेंड कर रहे हैं और उन्हीं में से एक है सिंगर चन्द्र भानु का गाना 'मेरे कदम'. इस गाने को अब तक हजारों की संख्या में व्यूज आ गए हैं. गाने पर लोगों ने ढेरों रील्स भी बनाएं हैं. यह गाना यूजर्स की जुबान पर मानो चढ़ सा गया है. अपने इस गाने के वायरल होने से सिंगर चंद्र भानु भी बहुत खुश हैं. बता दें, चन्द्र भानु एक जाने-माने सिंगर हैं, जिन्हें विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून के गाने में अभिनय करते हुए भी देखा जा चुका है.

बात करें सिंगिंग की तो चन्द्र भानु एक ट्रेंड सिंगर हैं. उन्होंने बॉलीवुड सिंगर सुरेश वाडेकर से गाने की तालीम ली है. मुंबई में 2 साल रहकर उन्होंने सुरेश वाडेकर से गाना सीखा था. वहीं, जब वे इंजीनियरिंग कर रहे थे, तब उन्होंने मेरठ में रहकर 2 साल के लिए सत्य प्रकाश मिश्रा जी से गाने की ट्रेनिंग ली थी. गाने के अलावा चन्द्र भानु तबला में भी प्रशिक्षित हैं. महज चौथी क्लास से उन्होंने तबला सीखना शुरू कर दिया था. इस तरह से कह सकते हैं कि चन्द्र भानु सिंगर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन म्यूजिशियन भी हैं.

सिंगर चन्द्र भानु अब तक पूरे भारत और विदेश में 1600 से अधिक लाइव शोज कर चुके हैं. इतना ही नहीं, वे नेशनल लेवल पर हुए कंपटीशन 'रेज योर माइक' में पूरे भारत में तीसरे स्थान पर रहे थे. बात करें करियर की तो 'मेरे कदम' के अलावा 'हर सुबह' भानु का पॉपुलर सॉन्ग है. अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो जल्द ही उनका बंगाली गाना 'शुधु तोमारी जोनो' रिलीज के लिए तैयार होगा. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/wsCcOXy

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages