कयर क इस हमशकल क दख सदधरथ भ ख जएग धख कह धख स ल न जए घर आप भ कहग- सम ट सम - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, June 16, 2023

कयर क इस हमशकल क दख सदधरथ भ ख जएग धख कह धख स ल न जए घर आप भ कहग- सम ट सम

एक बार फिर कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन बड़े पर्दे पर लोगों का एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार हैं और जल्द ही उनकी फिल्म सत्यप्रेम की कथा बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. फिल्म के प्रमोशन में दोनों इन दिनों बिजी चल रहे हैं. लेकिन ये क्या एक तरफ कियारा मूवी का प्रमोशन कर रही हैं, तो दूसरी तरफ उनकी तरह दिखने वाली ये लड़की सोशल मीडिया पर छाई हुई है. कियारा की इस हमशक्ल के न सिर्फ नैन नक्श उनकी तरह, हैं बल्कि इस लड़की ने उनके लुक्स को भी हूबहू कॉपी कर लिया है. इस हमशक्ल को देखकर आप हम क्या एक पल के लिए खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा कंफ्यूज हो जाएंगे. 

इस फोटो को जरा ध्यान से देखिए ग्रीन कलर की वेलवेट साड़ी पहने सिंपल सोबर मेकअप किए इस लड़की की पहली ही  झलक आपको कियारा आडवाणी की तरह लग रही होगी? लेकिन आपको बता दें कि ये कियारा आडवाणी नहीं बल्कि उनकी तरह दिखने वाली उनकी हमशक्ल ऐश्वर्या सिंह धरगोत्रा है, जो अपने लुक क्रिएशन को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या के एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए अक्सर वो कियारा और बाकि सेलेब्स जैसा लुक कैरी करके तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती हैं.

कियारा आडवाणी का रिसेप्शन और वेडिंग लुक बेहद खूबसूरत था. उन्होंने बहुत ही सिंपल मेकअप और हैवी ज्वेलरी पहनी थी. अब जरा ऐश्वर्या के इस वीडियो को देख लीजिए, जिसमें वो कियारा आडवाणी के रिसेप्शन लुक को रीक्रिएट करती नजर आ रही है. उन्होंने कियारा की तरह ड्रेस पहनी, हूबहू कियारा की तरह मेकअप किया और ज्वेलरी भी कुछ उसी तरह से मिलती-जुलती पहनी हैं.

इतना ही नहीं ऐश्वर्या नाम की ये लड़की कियारा के आईकॉनिक वेडिंग लुक को भी रीक्रिएट कर चुकी हैं. जिसमें उन्होंने पीच कलर का लहंगा कैरी किया था. इस वीडियो में देखिए किस तरह से वो कियारा आडवाणी की तरह मेकअप करके खूबसूरत पोज दे रही हैं. सोशल मीडिया पर कियारा की हमशक्ल ऐश्वर्या सिंह धरगोत्रा की कई सारी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होते हैं और लोग उन्हें कियारा की सेकेंड कॉपी बताते हैं. 

ये भी देखें: पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ZWwKA39

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages