हरियाणा में गुरुग्राम जिला स्थित पटौदी तहसील में एक सरकारी कॉलेज के पांच छात्रों को कथित तौर पर रैगिंग की एक घटना के दौरान अपने जूनियर को पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. संदिग्ध रैगिंग की घटना की जानकारी शुक्रवार को मिली. इस घटना में बीए द्वितीय वर्ष के एक छात्र की उसके वरिष्ठों द्वारा कथित रूप से पिटाई की गई थी.
पुलिस ने बताया कि छात्र का आरोप है कि उस पर अकारण हमला किया गया और जब उसने शोर मचाया तो आरोपी परिसर से फरार हो गए. पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां गहन चिकित्सा इकाई में उसका इलाज चल रहा है.
छह छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिनमें से पांच को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने छात्र के साथ रैगिंग करने की बात कबूल की है और जांच में शामिल होने के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है. पटौदी पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) राकेश कुमार ने कहा कि हम अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/f3g8NCK
No comments:
Post a Comment