भगवान शिव के ये नाम हैं यूनिक और मॉडर्न भी, आप भी रखिए इनमें से कोइ एक अपने लाडले के लिए - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, April 3, 2023

भगवान शिव के ये नाम हैं यूनिक और मॉडर्न भी, आप भी रखिए इनमें से कोइ एक अपने लाडले के लिए

Baby boy Name: जब परिवार में या फिर रिश्तेदारी में किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसका नाम क्या रखा जाएगा इसकी चर्चा छिड़ जाती है. हर एक सदस्य अपने हिसाब से नामों का सुझाव देने लगता है. तुरंत के लिए तो लाड प्यार से उसे कोई एक नाम दिया जाता है. लेकिन एक अच्छे और ऑफिशियल और मीनिंगफुल नाम की तलाश जारी रहती है. नाम का असर स्वभाव पर भी पड़ता है इसलिए लोग देवी देवताओं का नाम रखना पसंद करते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम यहां पर कुछ ऐसे नामों की लिस्ट दे रहे हैं जो भगवान शिव (lord Shiva name) के अलग-अलग रूपों का बखान करती है. यह नाम यूनिक भी हैं और मॉडर्न भी.

भगवान शिव के नाम बेबी ब्वॉय के लिए

अभिराम : इस नाम का अर्थ है, आत्मा से सुखी रहने वाला व्यक्ति. जिसके लिए भौतिक सुख कोई मायने ना रखता हो. जो केवल प्रेम का अभिलाषी हो जिसे दिखावटीपन ना भाए उसे अभिराम कहते हैं.

अभिवाद : जो हर किसी को बहुत प्रिय हो सभी उसका सम्मान करे, ऐसे व्यक्ति को अभिवाद कहते हैं. जिसका अभिवादन हर कोई करना चाहे, जैसे 'भगवान शिव'.

अनिकेत : यह नाम भी अपने लाडले को दे सकती हैं यह सुनने में अच्छा भी लगता है. इसका अर्थ होता है सबका स्वामी अर्थात भगवान शिव.

मृत्युंजय : जिसने मृत्यु पर विजय पा ली हो उसे कहते हैं मृत्युंजय. यह नाम भी भोले बाबा का है. इसके अलावा पुष्कर, प्रणव और रुद्र भी नाम दे सकती हैं. यह भी नाम जमाने के हिसाब से आधुनिक और अर्थ से परिपूर्ण है.

अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट के दूसरे दिन प्रियंका-निक, गौरी-सुहाना-आर्यन ने जलवा बिखेरा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/dGBJ8lq

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages