पीएम मोदी ने दिव्यांग के साथ खिंचाई 'खास' सेल्फी, कहा - ये BJP को देते हैं अपने मुनाफे का एक हिस्सा - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, April 8, 2023

पीएम मोदी ने दिव्यांग के साथ खिंचाई 'खास' सेल्फी, कहा - ये BJP को देते हैं अपने मुनाफे का एक हिस्सा

पीएम मोदी इन दिनों दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. शनिवार को वह अपने दो दिन के दौरे के पहले चरण में चेन्नई में थे. चेन्नई में रहते हुए पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई. इसके बाद उन्होंने एक अन्य कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. लेकिन चेन्नई में पीएम मोदी के अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ एक कार्यकर्ता के साथ खिंचाई गई उनकी सेल्फी भी खूब चर्चाओं में है. दरअसल, कार्यकर्ता के साथ ली गई अपनी इस सेल्फी को खुद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने इस कार्यकर्ता की जमकर तारीफ भी की है. बता दें कि पीएम मोदी ने जिस बीजेपी कार्यकर्ता के साथ सेल्फी खिंचवाई है वह दिव्यांग है और बीते लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़ा हुआ है. 

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में इस पार्टी कार्यकर्ता की तारीफ करते हुए लिखा है कि ये एक खास सेल्फी है... मैं चेन्नई में बीजेपी तमिलनाडु के कार्यकर्ता थिरु एस मणिकंदन से मिला. वह कर्नाटक के इरोड के रहने वाले हैं. और बतौर बूथ अध्यक्ष के तौर पर पार्टी के लिए काम करते हैं. थिरु एस मणिकंदन दिव्यांग हैं लेकिन वह अपनी एक दुकान भी चलाते हैं.  इतना ही नहीं, खास बात ये है कि वह इस दुकान से रोजाना जो मुनाफा होता है उसका एक हिस्सा बीजेपी को देते हैं!

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने अपने दक्षिण राज्यों के दौरान विपक्ष पर भी जमकर हमला बोल रहे हैं. उन्होंने शनिवार को तेलंगाना में दिए अपने संबोधन में कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां तो सुप्रीम कोर्ट चली गई थीं और मांग की थी कि केंद्रीय एजेंसियां उनके भ्रष्टाचार की जो जांच कर रही है उन्हें रोक दिया जाए. लेकिन कोर्ट से भी उन्हें झटका ही मिला. बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस समेत 14 विपक्षी पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करके आरोप लगाया गया था कि विपक्षी नेताओं और असहमति के अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग करने वाले अन्य नागरिकों के खिलाफ जबरदस्ती आपराधिक प्रक्रियाओं के उपयोग में खतरनाक बढ़ोतरी देखने में आई है. ये सही नहीं है. 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान केसीआर पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र की राजग सरकार तेलंगाना के नागरिकों के सपनों को साकार करना अपना कर्तव्य समझती है. तेलंगाना पूरे देश में रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का लाभ पा रहा है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/BhbgITj

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages