दीवार पर बैठी इस लड़की ने गाया था 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में' आए गाना, पाकिस्तानी सिंगर ने 15 साल की उम्र में जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड- पहचाना क्या - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, April 7, 2023

दीवार पर बैठी इस लड़की ने गाया था 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में' आए गाना, पाकिस्तानी सिंगर ने 15 साल की उम्र में जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड- पहचाना क्या

जीनत अमान की शानदार एक्टिंक के साथ वो मखमली आवाज याद है आपको. जिसे सुनकर ही ऐसा लगा कि बस कानों में रस घुलता चला जा रहा है. इस आवाज का जादू बॉलीवुड के सिर भी  कुछ यूं चढ़ कर बोला कि दिग्गज सिंगरों की भीड़ में एक 15 साल की लड़की फिल्मफेयर की ट्रॉफी जीतकर ले गई. वो दूसरे मुल्क से आई थी. उम्र नादान थी, लेकिन आवाज में बेमिसाल थी. इसी वजह से तो जीनत अमान के साथ उनकी आवाज मैच कर गई और कुर्बानी फिल्म का यादगार गाना तैयार हुआ, ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए'. इस गाने को गाया था नाजिया हसन ने वो भी महज 15 साल की उम्र में.

पाकिस्तान सिंगर 15 साल की उम्र में जीता फिल्मफेयर 

नाजिया हसन एक पाकिस्तानी पॉप सिंगर थीं, जिन्हें बॉलीवुड में पहला चांस दिया था फिरोज खान ने. बताया जाता है कि फिरोज खान नाजिया हसन से लंदन में हई एक पार्टी में मिले थे, और वहीं नाजिया हसन की आवाज के मुरीद हो गए. इसके बाद नाजिया हसन को उन्होंने फिल्म कुर्बानी में गाना गाने का मौका दिया. नाजिया हसन की आवाज में ये  गाना इस कदर फेमस हुआ कि जीनत अमान, फिरोज खान और विनोद खन्ना सरीखे स्टार्स का फेम फीका रह गया. सारी लाइमलाइट बटोर ली नाजिया हसन ने. छोटी सी उम्र में ही अपने इस डिस्को सॉन्ग के लिए नाजिया हसन ने फिल्म फेयर अवॉर्ड भी जीत लिया. उन दिनों ये गाना भी हर महफिल की शान बन चुका था.नाजिया हसन ने म्यूजिक की दुनिया में कदम महज 10 साल की उम्र में रख दिया था. उनके पहले एल्बम का नाम था डिस्को दीवाने, जो सुपरहिट साबित हुआ था. उनका करियर छोटा रहा लेकिन कामयाब रहा. जिसमें उन्होंने बूम बूम, यंग तरंग जैसे और भी कई गीत गाए.

नाजिया हसन की शादीशुदा जिंदगी 

साल 1995 में नाजिया हसन ने इश्तियाक बेग नाम के शख्स से शादी रचाई थी. इश्तियाक बेग पेशे से एक बिजनेस मैन थे. शादी के दो साल बाद नाजिया हसन ने बेटे को जन्म दिया. नाजिया हसन का करियर जिस तेजी से और खूबसूरती के साथ ऊंचे मुकाम पर पहुंचा, शादीशुदा जिंदगी इतनी खुशनुमा नहीं रही. रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा तो नाजिया हसन ने अपने पति इश्तियाक बेग से तलाक ले लिया. ये भी क्या इत्तेफाक है कि तनाव से बचने के लिए नाजिया हसन ने तलाक लिया. लेकिन जिंदगी ने तलाक के दस दिन बाद ही उन्हें अलविदा कह दिया. कैंसर के चलते लंदन में इलाज के दौरान 35 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.

प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी ने सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/t9caGJX

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages