13 साल की उम्र में बड़े पर्दे पर रखा कदम, आज 75 में भी हैं बला की खूबसूरत, कभी मुमताज की खूबसूरती से जलती थीं हीरोइनें, देखें तस्वीरें - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, April 2, 2023

13 साल की उम्र में बड़े पर्दे पर रखा कदम, आज 75 में भी हैं बला की खूबसूरत, कभी मुमताज की खूबसूरती से जलती थीं हीरोइनें, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड में जब भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस का जिक्र होता है तो मुमताज का नाम जरूर किया जाता है. मुमताज अपने जमाने की सबसे स्टाइलिश और बिंदास एक्सेस में से एक थीं.  उनकी डांस करने का अंदाज उनके साड़ी पहनने का स्टाइल और उनकी हेयर स्टाइल सब कुछ कमाल थी.  आपको बता दें कि मुमताज ने महज 13 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म सोने की चिड़िया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. फिर कई दशकों तक वो बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जादू बिखेरते रहीं. कई सारे म्यूजिकल इवेंट्स में वह आज भी नजर आती हैं और अपने दौर की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं. ऐसे भी आज हम आपको दिखाते हैं मुमताज की 5 सबसे ग्लैमरस तस्वीरें.

बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा मुमताज का जन्म 31 जुलाई 1947 को हुआ था. उन्होंने 1958 में आई फिल्म सोने की चिड़िया से बतौर बाल कलाकार अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और 1961 में फिल्म स्त्री में वह बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं.

मुमताज अपनी जिंदगी में दारा सिंह को बहुत महत्व देती हैं, उन्होंने 1963 में उनके साथ फिल्म फौलाद में काम किया और इस फिल्म के बाद से उन्हें बहुत अच्छे ऑफर्स मिलने लगे. उन्होंने राजेश खन्ना के साथ फिल्म दो रास्ते, देवानंद के साथ हरे राम हरे कृष्णा, अमिताभ बच्चन के साथ बंधे हाथ, धर्मेंद्र और उस जमाने के सभी टॉप एक्टर्स के साथ काम किया और फिल्मी जगत पर एक अलग पहचान बनाई. उन्होंने लगभग 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और बहुत शोहरत और नाम कमाया. बताया जाता है कि उस समय वह एक फिल्म को करने के लिए ढाई लाख रुपए चार्ज करती थीं. 

हालांकि, मुमताज ने 27 साल की उम्र में ही बड़े पर्दे को अलविदा कह दिया. दरअसल, उन्होंने मशहूर बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी की जिसके बाद वह लंदन चली गईं. उनकी दो बेटियां नताशा माधवानी और तान्या माधवानी हैं.

आपको जानकर हैरानी होगी कि मुमताज बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान की सास हैं. दरअसल, 2005 में उनकी बेटी नताशा ने फिरोज खान के बेटे और बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान के साथ शादी की थी.

आज 75 साल की उम्र में भी मुमताज की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है. वह अक्सर छोटे पर्दे पर बतौर गेस्ट रियलिटी शो में शरीक होने आती हैं और काफी स्मार्ट और स्टाइलिश लगती हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/JUiSCrB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages