दिल्ली : लोगों को फर्जी दस्तावेज के जरिए भेजते थे विदेश, गिरोह का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, April 4, 2023

दिल्ली : लोगों को फर्जी दस्तावेज के जरिए भेजते थे विदेश, गिरोह का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लोगों से पैसे लेकर पहले उनका फर्जी दस्तावेज बनाते थे और बाद में उन्हें विदेश भेज देते थे. पुलिस ने इस गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये सभी एजेंट्स के तौर पर काम करते थे.पुलिस के अनुसार जिन एजेंट्स को गिरफ्तार किया गया है उनमें से तीन काफी समय से इमिग्रेशन रैकेट से जुड़े हुए थे. एयरपोर्ट पुलिस ने बीते 10 दिनों में 11 लोगों को ऐसे अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है.  

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी ऐसे लोगों को तलाशते थे जो विदेश जाना चाहते हों. इसके बाद उनके दस्तावेज़ तैयार कर उनको ये भरोसा दिलाया जाता था कि उनके गिरोह के लोग देश के साथ-साथ विदेश में भी बैठे हुए हैं. इसके बाद विदेश जाने के इच्छुक हर इंसान से आठ लाख रुपये में सौदा तय किया जाता था.

इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाती थी. इस गिरोह के तीन मास्टरमाइंड हैदराबाद के रहने वाले हैं. इस गिरोह की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गिरोह के लिए काम करने वाले अन्य एजेंट्स की भी तलाश शुरू कर दी गई. इसके बाद ही पुलिस ने इन लोगों की गिरफ्तारी शुरू की. 
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/9jItFwX

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages