INS Karuva ने बचाई 7 मछुआरों की जान, जहाज में घुस आया था समुद्र का पानी - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, March 21, 2023

INS Karuva ने बचाई 7 मछुआरों की जान, जहाज में घुस आया था समुद्र का पानी

कोच्चि स्थित भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस करुवा (INS Karuva) 21 मार्च को समुद्र से 7 मछुआरों को बचा लिया है. इन मछुआरों की मछली पकड़ने वाले जहाज नीलकंठ में समुद्र का पानी घुस आने के बाद वो मदद की गुहार लगा रहे थे. नौसेना का जहाज आईएनएस कुरुवा घटना के दौरान कुछ दूरी पर गश्त लगा रहा था.

रिपोर्ट के मुताबिक, ओखा स्थित मछली पकड़ने का जहाज नीलकंठ 7 लोगों के दल के साथ एक सप्ताह से अधिक समय तक समुद्र में था. 21 मार्च की सुबह पाइपलाइन टूटने के कारण जहाज के इंजन रूम में पानी घुस आया. जब हालात बेकाबू हो गए, तो जहाज ने पैनिक बटन दबाया था.

आईएनएस करुवा यहां से कुछ मील दूर इलाके में गश्त कर रहा था. सूचना मिलने पर उसने जहाज को बचाने के लिए तत्परता दिखाई. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर जहाज से 7 मछुआरों को सुरक्षित निकाल लिया गया. इसके बाद आईएनएस करुवा ने मछली पकड़ने के जहाज की टूटी हुई पाइपलाइन भी मरम्मत कर दी.

बता दें कि आईएनएस करुवा का नाम केरल में कबानी नदी की एक द्वीप के नाम पर रखा गया है. इसकी लंबाई 52 मीटर है और वजन 325 टन है. यह 30 समुद्री मील से अधिक की गति प्राप्त कर सकता है. इस जहाज में चार अधिकारी और 39 नाविक हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/yWauHXA

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages