गुजरात : मत्स्य परियोजना के निरीक्षण पर गए IAS अधिकारी को बंधक बनाकर पीटा - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 8, 2023

गुजरात : मत्स्य परियोजना के निरीक्षण पर गए IAS अधिकारी को बंधक बनाकर पीटा

गुजरात के साबरकांठा जिले में धरोई बांध के निकट एक गांव में मछली पकड़ने की गतिविधियों से जुड़े लोगों के समूह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी नितिन सांगवान को कथित तौर पर बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

ऐसा संदेह है कि एक मत्स्य परियोजना में कथित अनियमितताओं का पता चलने के कारण यह घटना हुई.

साबरकांठा जिले के पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) विशाल वाघेला ने कहा कि मत्स्य निदेशक के रूप में कार्यरत सांगवान सोमवार (6 मार्च) को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ गांव के दौरे पर थे तभी उन पर हमला हुआ और चोटें आईं, लेकिन अब वह खतरे से बाहर हैं.

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आईएएस अधिकारी पर हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

वाघेला ने कहा, “अपराध में शामिल तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, अन्य आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं.”

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बनासकांठा जिले के निवासी दिलीप परमार, नीलेश गामर और विष्णु गामर के रूप में हुई है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/xO9BtSQ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages