अमृतपाल के खिलाफ ऑपरेशन को लीड करने वाले स्वप्न शर्मा कौन हैं? - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, March 20, 2023

अमृतपाल के खिलाफ ऑपरेशन को लीड करने वाले स्वप्न शर्मा कौन हैं?

'पंजाब दे वारिस' के प्रमुख अमृतपाल सिंह लगातार चर्चाओं में है. उसके खिलाफ पंजाब पुलिस की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने उसके कई समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसके कई ठिकानों पर पुलिस की तरफ से छापेमारी की गई है. अमृतपाल सिंह के खिलाफ पूरी कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे हैं स्वप्न शर्मा.  स्वप्न शर्मा को 2 महीना पहले ही पंजाब का डीजीपी बनाया गया है. वो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं. पूरे ऑपरेशन उनके ही देखरेंख में चल रही है. 

गौरतलब है कि स्वप्न शर्मा 2009 बैच के IPS अधिकारी हैं. इससे पहले उन्होंने हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के तौर पर भी काम किया था. वो चौपाल के बीडीओ के तौर पर भी काम कर चुके थे. स्वप्न शर्मा के पिता कर्नल महेश शर्मा भारतीय सेना में अधिकारी रह चुके हैं. वहीं मां बीना शर्मा गृहिणी हैं. स्वपन शर्मा का जन्म 10 अक्टूबर, 1980 को कांगड़ा जिले में हुआ था. 

गौरतलब है कि खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह सिखों के लिए एक अलग देश की मांग करने में विश्वास रखता है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ उसके करीबी संबंध सामने आए हैं. अमृतपाल अपने संगठन ‘वारिस पंजाब दे' के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई के बाद से फरार है. अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थ तस्कर खालिस्तान समर्थक उपदेशक की कथित रूप से वित्तीय मदद कर रहे थे, जिसमें उसे एक महंगी मर्सिडीज एसयूवी उपहार देना शामिल था. वहीं, आईएसआई हथियार, गोला-बारूद और अन्य रसद के साथ उसकी मदद कर रहा था.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/o3IfUlt

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages