हार्ट अटैक के बाद सुष्मिता सेन के साथ नजर आए एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल, फैंस बोले- रोहमन को आज भी उनका परवाह है - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, March 11, 2023

हार्ट अटैक के बाद सुष्मिता सेन के साथ नजर आए एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल, फैंस बोले- रोहमन को आज भी उनका परवाह है

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक बार फिर से काम पर लौट आई हैं. उन्हें बुधवार को लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करते हुए देखा गया था. इस दौरान सुष्मिता सेन ने अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया, लेकिन रैंप वॉक के बाद जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं वह उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि उन्हें बीते दिनों हार्ट अटैक आया था. हालांकि अब अभिनेत्री पूरी तरह से ठीक है, लेकिन सुष्मिता सेन के मुश्किल समय में रोहमन शॉल के साथ दिखने पर हर कोई उनकी तारीफ की है. 

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुष्मिता सेन का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उनके साथ एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में सुष्मिता सेन को येलो ड्रेस में देखा जा सकता है. जबकि रोहमन शॉल ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं. वह सुष्मिता सेन के साथ-साथ चलते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर अभिनेत्री और रोहमन शॉल का यह वीडियो वायरल हो रहा है. 

कई लोग वीडियो पर कमेंट कर रोहमन शॉल की तारीफ कर रहे हैं. एक शख्स ने अपने कमेंट में लिखा, 'रोहमन शॉल को आज भी उनका परवाह है.' दूसरे ने लिखा, 'यह आदमी हर सुख-दुख में उसके साथ खड़ा रहा है. सम्मान करें! और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है. आपको बता दें कि बीते दिनों सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला खुलासा किया था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स को जानकारी दी थी कि हाल ही में उन्हें हार्ट अटैक आया था. जिसके कारण उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और स्टेंट भी डाला गया है. अभिनेत्री ने पिता के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर बताया था कि उन्हें हार्ट अटैक आया था. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/RuxCS0s

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages