गंगा रियल्टी आवासीय परियोजना में 750 करोड़ रुपये निवेश करेगी - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, March 14, 2023

गंगा रियल्टी आवासीय परियोजना में 750 करोड़ रुपये निवेश करेगी

जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनी गंगा रियल्टी दिल्ली के समीप हरियाणा के गुड़गांव में सस्ती आवासीय परियोजना में 750 करोड़ रुपये निवेश करेगी. गुरुग्राम की गंगा रियल्टी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि 'तथास्तु' नाम से कंपनी की यह पहली सस्ती आवासीय परियोजना है. यह परियोजना गुरुग्राम के सोहना के सेक्टर-5 में स्थित है. यह प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन से 20 मिनट की दूरी पर होगी. कंपनी परियोजना के तहत लगभग 2,972 ​​सस्ते मकानों के साथ 14 टावर विकसित करेगी. 

गंगा रियल्टी के संयुक्त प्रबंध निदेशक विकास गर्ग ने बयान में कहा कि कंपनी इस परियोजना में 750 करोड़ रुपये निवेश करेगी.  परियोजना 'स्व-वित्तपोषित' है और 2027 की पहली तिमाही तक मकान वितरित होने की उम्मीद है. 

परियोजना में तीन कमरों (थ्री बीएचके) वाले अपार्टमेंट बनाए जाएंगे. एक अपार्टमेंट की कीमत 25.14 लाख रुपये है. 

यह परियोजना लगभग 22 एकड़ में फैली है. इसका वित्त पोषण आंतरिक स्रोतों के साथ ग्राहक से ली जाने वाली बयाना राशि जैसे विभिन्न स्रोतों से किया जायेगा. 

ये भी पढ़ें :

* एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों के लिए 38,800 शिक्षकों की भर्ती होगी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
* लोगों के घरों के सामने से गुजरते ही अपने आप बंद हो जाती हैं ट्रेन की खिड़कियां, देखकर हर कोई हैरान
* देश के सात प्रमुख शहरों में 2022 में लोगों की घर खरीदने की क्षमता घटी, कोलकाता बना सबसे किफायती हाउसिंग मार्केट


 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/N7ShYnQ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages