राहुल गांधी के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान, 28-29 मार्च को 35 शहरों को बताएगी 'सच' - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, March 27, 2023

राहुल गांधी के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान, 28-29 मार्च को 35 शहरों को बताएगी 'सच'

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मोदी सरनेम (Rahul Gandhi) को लेकर आपराधिक मानहानि केस में दो साल की सजा के बाद संसद की सदस्यता गंवा चुके हैं. हालांकि, सूरत की अदालत ने उन्हें आगे अपील के लिए 30 दिनों का वक्त दिया. इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस (Congress) समेत पूरा विपक्ष लामबंद हो चुका है. सोमवार को कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में ब्लैक प्रोटेस्ट किया. कांग्रेस ने संसद में सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार की है. इसके साथ ही पार्टी 28 और 29 मार्च को देश के 35 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र सरकार और बीदेपी को घेरने की कोशिश करेगी. सीनियर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी.

जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 28 और 29 मार्च को 35 शहरों में 'डेमोक्रेसी डिसक्वालिफाइड' पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके तरह अन्य मुद्दों के अलावा मोदी सरकार की वास्तविकता, नीरव मोदी और ललित मोदी को सरकार की क्लीन चिट पर भी प्रकाश डाला जाएगा.'

खरगे के घर हुई 16 दलों की बैठक
इससे पहले राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सोमवार की शाम विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई. इसमें करीब 16 दलों के नेता शामिल हुए. हालांकि, उद्धव ठाकरे नहीं पहुंचे. ठाकरे विनायक दामोदर सावरकर पर दिए बयान को लेकर राहुल गांधी से नाराज हैं. मीटिंग का बॉयकॉट करके उन्हें अपनी नाराजगी जाहिर की.

जेडीयू अध्यक्ष लल्लन सिंह का बड़ा ऐलान
खरगे के घर हुई बैठक में जेडीयू अध्यक्ष लल्लन सिंह ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष एक होकर लड़ेगा.


खुद कार ड्राइव कर पहुंचे राहुल गांधी
इस बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी पहुंचे. राहुल गांधी गाड़ी खुद ड्राइव करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर आए थे. बगल की सीट पर सोनिया गांधी थीं. बैठक में जयराम रमेश, अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, प्रमोद तिवारी, रजनी पाटिल जैसे बड़े नेता भी शामिल थे.

विपक्ष से कौन-कौन आया?
सपा से रामगोपाल यादव और एसटी हसन, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह मीटिंग में शामिल हुए. इनके अलावा बीआरएस, सीपीएम, आरजेडी, सीपीआई, आईयूएमएल, एमडीएमके, केसी, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, जम्मू-कश्मीर नेशनल कांग्रेस, वीसीके, जेएमएम और एसएस के नेता भी बैठक में पहुंचे थे. कांग्रेस ने समान विचारधारा वाले नेताओं को आमंत्रित किया था.

ये भी पढ़ें:-

संसद की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी को अब खाली करना होगा सरकारी बंगला, भेजा गया नोटिस: सूत्र

राहुल गांधी के 'सावरकर' वाले बयान से उद्धव ठाकरे नाराज, कांग्रेस के डिनर में नहीं होंगे शामिल
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/30be2ih

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages