MP: विकास यात्रा के दौरान मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा का 5 क्‍व‍िंटल वजनी फूलों की माला से किया गया स्‍वागत - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, February 21, 2023

MP: विकास यात्रा के दौरान मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा का 5 क्‍व‍िंटल वजनी फूलों की माला से किया गया स्‍वागत

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा को मंगलवार को विकास यात्रा के दौरान जेसीबी मशीन से 5 क्विंटल...जी हां 5 क्विंटल भार के फूलों की माला पहनाई गई. विकास यात्रा आज डॉ. मिश्रा के गृह जिले दतिया के महेवा गांव में पहुंची जहां ग्रामीणों ने न सिर्फ बग्घी पर बैठाकर नरोत्‍तम मिश्रा स्वागत किया, बल्कि उनके लिए  5 क्विंटल फूलों की माला बनवाई गई. बड़ा सवाल यह था कि माला को कैसे पहनाया जाए. ऐसे में मंत्रीजी को माला पहनाने के लिए दो जेसीबी मशीनें मंगवाई गई. इन मशीनों पर न सिर्फ गृहमंत्री को बैठाया गया बल्कि इन्‍हीं मशीनों से गृहमंत्री का भारीभरकम माला से स्‍वागत किया गया.

गौरतलब है कि इससे पहले, विकास यात्रा के दौरान मध्‍य प्रदेश के ही एक अन्‍य मंत्री  विजय शाह के 'बिगड़े बोल' की खबर ने सुर्खियां बटोरी थीं. दरअसल, विकास यात्रा के दौरान वन मंत्री विजय शाह, एक युवक के सवाल पर बुरी तरह भड़क गए थे. शाह ने एक स्थानीय कांग्रेस नेता का नाम लेते हुए कहा था,  "तुम्हें दारू पिलाकर मेरी सभा खराब करने के लिए भेजा गया है. सभा खराब करने की कोशिश की तो पुलिसवाले ...समझा देंगे. मामला पिछले सप्‍ताह का है, जब वन मंत्री ​​​​​खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा के गोलखेड़ा गांव की विकास यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

उन्होंने सवाल कर रहे शख्स से कहा था कि बताओ कितने पैसे मिले थे, तुम्हे दारू पिला के सभा बिगाड़ने के? यहां कौन दारू बेचता है, पहले तो पकड़ो उसको. गोलखेड़ा में अवैध दारू कौन बेचता है, नाम बताओ जरा. इसी तरह सभा में बैठे अधिकारियों की तरफ देखते हुए उन्होंने कहा कि कल से गोलखेड़ा में अवैध दारू दिख गई मुझे तो आप सब लोग सस्पेंड हो जाओगे. बता दें कि जो युवक सवाल पूछने आया था, उसका कहना था कि उसकी पत्नी आंगनवाड़ी में खाना बनाती है, लेकिन उसे 6 महीने से तनख्वाह नहीं मिल रही है, इस सवाल पर मंत्रीजी भड़क गए.

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/9ykvxeZ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages