Hardik Pandya Marriage Photos: क्रिश्चियन रीति-रिवाज के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक ने इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से अब हिंदू रीति रिवाज से शादी की है. इस बात की जानकारी अभिनेत्री और क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. हार्दिक पांड्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. यह तस्वीरें उनकी हिंदी रीति रिवाज से हुई शादी की है. तस्वीरों में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं.
तस्वीरों में नतासा स्टेनकोविक गोल्डन कलर के दुल्हन के जोड़े में दिखाई दे रही हैं. इसके साथ उन्होंने रेड चुन्नी डाली हुई है. वहीं हार्दिक पांड्या ने उनकी लहंगे की मैचिंग कलर की शेरवानी पहनी हुई है. तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की शादी की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं.
एक सोशल मीडिया यूजर ने तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, 'हार्दिक का बेटा कभी नहीं पूछेगा पापा मैं आपकी शादी के वक्त कहां था.' दूसरे ने लिखा, 'भाई फोटो के लिए आप पैसे बर्बाद कर रहे हैं.' अन्य ने लिखा, 'तुम्हारा बचा तुम्हारे शादी में आपने तो इतिहास रच दिया बढ़िया हार्दिक भाई.' इनके अलावा और भी कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं. इससे पहले हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर उदयपुर में क्रिस्टियन मान्यताओं के अनुसार शादी रचाई थी.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/j3oCXlt
No comments:
Post a Comment