बेटा डांस करते-करते स्टेज पर गिर पड़ा, फिर मां ने तुरंत जो किया, वो हर माता-पिता को करना चाहिए - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, February 15, 2023

बेटा डांस करते-करते स्टेज पर गिर पड़ा, फिर मां ने तुरंत जो किया, वो हर माता-पिता को करना चाहिए

सोशल मीडिया पर बच्चों के डांस वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं, जिसमें बच्चे डांस करते हैं और पैरेंट्स उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और डांस की तारीफ भी करते हैं. कई वीडियो तो ऐसे भी देखने को मिलते हैं, जिसमें बच्चे के साथ पैरेंट्स भी डांस करते हैं. हाल ही में हमने एक वीडियो आपको दिखाया था जिसमें एक बच्ची अपने स्कूल के फंक्शन में डांस कर रही थी और वो स्टेप्स भूल न जाए, इसलिए उसके पापा भी सामने लोगों के बीच बैठकर उसके साथ डांस करके उसे डांस सिखा रहे थे. ये वीडियो खूब वायरल हुआ था और लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया था. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो एक मां और बेटे का है...

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा किसी शादी के फंक्शन में डांस कर रहा है. बच्चा बड़ी मस्ती और कॉन्फिडेंस में 'दिल बहलता है मेरा, आपके आ जाने से' गाने पर डांस कर रहा है. डांस करते-करते अचानक उसका पैर लड़खड़ाता है और वो गिर जाता है. तभी उसकी मां आती है और उसका हाथ पकड़कर उसे उठाती है और उसका आत्मविश्वास बढ़ाती है. और बेटे के साथ खुद भी डांस करने लग जाती है. ये वीडियो 7 फरवरी को शेयर किया गया था और इसे अबतक करीब 15 लाख व्यूज मिल चुके हैं.

देखें Video:

लोगों को मां का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. लोगों  मां की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि बच्चों की असफलताओं पर उन्हें ऐसे ही सपोर्ट करना चाहिए और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए.' एक ने कहा कि कठिन वक्त में बच्चों का हमेशा साथ देना चाहिए.' दूसरे ने लिखा, मां-बेटे की ये जोड़ी कमाल है.'



from NDTV India - Latest https://ift.tt/CedwDq7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages