चीन अपने जल क्षेत्र में देखी गई अज्ञात चीज को मार गिराने की तैयारी में : रिपोर्ट - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, February 12, 2023

चीन अपने जल क्षेत्र में देखी गई अज्ञात चीज को मार गिराने की तैयारी में : रिपोर्ट

चीन ने क़िंगदाओ के पास पानी के ऊपर एक अज्ञात वस्तु को उड़ते हुए देखा है. अधिकारी उसे मार गिराने की तैयारी कर रहे हैं. द पेपर ने यह रिपोर्ट दी है. क़िंगदाओ जिमो जिले के मेरीन डेवलपमेंट अथॉरिटी के एक कर्मचारी ने कहा कि संबंधित अधिकारी उस वस्तु को नीचे गिराने की तैयारी कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारी ने कहा कि, क्षेत्र में मछुआरों से सुरक्षा के प्रति सावधान रहने के लिए कहा गया है.

यह मामला अमेरिका और कनाडा द्वारा हाल के दिनों में तीन काफी ऊंचाई पर उड़तीं चीजों को मार गिराए जाने के बाद सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आदेश पर एक अमेरिकी फाइटर जेट ने शनिवार को एक और अज्ञात उड़ती हुई वस्तु को मार गिराया.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, "मैंने कनाडा के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाली एक अज्ञात वस्तु को हटाने का आदेश दिया." उन्होंने कहा कि उत्तर अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड के साथ एक अमेरिकी एफ-22, जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाता है, ने युकोन के ऊपर उक्त चीज पर सफलतापूर्वक गोलीबारी की.

ट्रूडो ने यह भी कहा कि उन्होंने शनिवार को दोपहर में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से बात की थी. उन्होंने अपनी ट्विटर पोस्ट में कहा, "कनाडाई सेना अब वस्तु के मलबे को एकत्रित करके उसका विश्लेषण करेगी. उत्तरी अमेरिका पर नजर रखने के लिए NORAD को धन्यवाद."

इस बीच व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया है कि बाइडेन और ट्रूडो ने "इसके उद्देश्य और अधिक विवरण हासिल करने के लिए वस्तु के मलबे को हासिल करने के महत्व पर चर्चा की."

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार (स्थानीय समय) पर पुष्टि की कि अमेरिका ने अलास्का के ऊपर एक दूसरी 'काफी ऊंचाई पर उड़ रही वस्तु' को मार गिराया है. व्हाइट हाउस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि रक्षा विभाग ने पिछले 24 घंटों में अलास्का के हवाई क्षेत्र में एक "उच्च ऊंचाई वाली वस्तु" को मार गिराया.

किर्बी ने कहा, "रक्षा विभाग पिछले 24 घंटों में अलास्का हवाई क्षेत्र के ऊपर एक उच्च ऊंचाई पर मौजूद वस्तु पर नज़र रख रहा था. अमेरिकी उत्तरी कमान को सौंपे गए लड़ाकू विमानों ने उस वस्तु को मार गिराया." पिछले हफ्ते अमेरिकी सैन्य लड़ाकू विमानों ने एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था जो कि कुछ दिनों से आसमान में उड़ रहा था.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/StQjAVP

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages