Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप के शेयरों ने भरी रफ्तार, अडानी एंटरप्राइजेज 14.8 प्रतिशत ऊपर बंद - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, February 7, 2023

Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप के शेयरों ने भरी रफ्तार, अडानी एंटरप्राइजेज 14.8 प्रतिशत ऊपर बंद

Adani Group Stocks: भारतीय शेयर बाजार (Share market) में आज यानी मंगलवार को शुरुआती कारोबार से उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. इस बीच अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन लिमिटेड, अडानी विल्मर, अडानी ट्रांसमिशन आदि शेयरों में तेजी देखी गई.

आज शाम को शेयर बाजार बंद होने के समय अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 14.8 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए. अडानी पोर्ट्स के शेयर भी 10.50 अंक यानी (1.93%) की तेजी के साथ 555.95 पर बंद हुए. वहीं, अडानी विल्मर 18.95 अंक यानी (4.99%) बढ़कर 398.90 पर और अंबुजा सीमेंट के शेयर 7.40 अंक यानी (1.95%) की तेजी के साथ 387.15 के लेवल पर बंद हुए. 

बता दें कि अडानी समूह (Adani Group) की कंपनियों के प्रमोटर्स ने प्लेज्ड शेयर्स (Pledged Shares) को छुड़ाने के लिए 1.1 अरब डॉलर यानी लगभग 9,000 करोड़ रुपये का समय से पहले ही भुगतान के बाद आज के कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई. इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी बढ़कर 2.06 लाख करोड़ रुपये हो गया है. शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए सितंबर 2024 के मैच्योरिटी अवधि से पहले ही प्रमोटर्स ने तीन कंपनियों के प्लेज्ड शेयर्स को वापस लेने का फैसला किया. जिसकी वजह से निवेशकों के रुख में बदलाव आया है.

11:50 बजे के करीब अडानी ग्रुप के लगभग सभी शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं. सबसे ज्यादा बढ़त अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में देखी जा रही है. यह शेयर 11:50 बजे 218.30 अंक यानी 13.88 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,791.00 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.

p114o9dg

आज अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा करने वाली अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने शुरुआती कारोबार के बाद जबरदस्त रिकवरी की है. कंपनी के शेयर शुरुआती नुकसान से उबरकर 2.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 914.00 के स्तर पर कारोबार करते दिखाई दिए हैं.

इसके साथ ही 11:50 बजे के करीब अडानी पोर्ट्स 34.80 अंक यानी (6.38%) बढ़कर 580.25 पर, अडानी विल्मर के शेयर 18.95 अंक (4.99%) की बढ़त के साथ 398.90 पर और अंबुजा सीमेंट्स 2.34% की उछाल के साथ 388.65 पर कारोबार कर रहा है.

l640lvkg

सुबह 9:48 बजे के करीब अडानी ग्रुप (Adani Stocks) की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 3.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,623.95 के स्तर पर कारोबार करते नजर आए हैं.

g8mj4rug

वहीं, 9:48 बजे के करीब अडानी ट्रांसमिशन के शेयर (Adani Share) भी 4.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते दिखे हैं.

fmqmnr4g

इसके अलावा अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन लिमिटेड के शेयर में आज भी बढ़त जारी है.सुबह 9:48 बजे के करीब यह शेयर 3.58 प्रतिशत उछलकर 564.95 रुपये के स्तर पर कारोबार करते नजर आए.

h30sv99g

सुबह 9:20 बजे के करीब अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Ltd) 2.48% की तेजी के साथ 1,611.75 पर, अडानी विल्मर (Adani Wilmar Ltd) (4.57%) की तेजी के साथ 397.30 पर अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission Ltd) 3.87% की तेजी के साथ 1,305.05 पर और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (Adani Ports and Special Economic Zone Limited) के शेयर 3.40% की तेजी के साथ 564 के लेवल पर पहुंचकर कारोबार कर रहे हैं.

आपको बता दें कि आज अडानी ग्रुप की तीन कंपनियां अपने तिमाही नतीजे घोषित करने जा रही हैं. अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy), अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड (Adani Ports & SEZ) और अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) आज अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी. इस वजह से आज के कारोबार में अडानी ग्रुप के शेयर फोकस में रहने वाले हैं,

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)



from NDTV India - Latest https://ift.tt/dYiVhBH

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages