जब भारत आकर बराक ओबामा ने की थी शाहरुख खान की तारीफ, बोला था- 'सैनोरिटा बड़े बड़े देशों में... - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 8, 2023

जब भारत आकर बराक ओबामा ने की थी शाहरुख खान की तारीफ, बोला था- 'सैनोरिटा बड़े बड़े देशों में...

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं. उनकी बहुचर्चित फिल्म पठान इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. शाहरुख खान ने अपनी करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इतना ही नहीं उनकी कई फिल्मों के डायलॉग भी काफी मशहूर रहे हैं. शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. उनकी फिल्मों को विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है. विदेशी भी शाहरुख खान की फिल्मों के डायलॉग को खूब पसंद करते हैं. 

इस बात का उदाहरण तब देखने को मिला था जब अमेरिका का पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के दौरे पर आए थे और उन्होंने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का डायलॉग बोला था. दरअसल किंग खान की फिल्म पठान जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज से पहले बराक ओबामा को एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह शाहरुख खान की तारीफ करते हुए वह उनकी फिल्म के डायलॉग को बोलते नजर आ रहे हैं. 

बराक ओबामा के वीडियो को शाहरुख खान के फैन क्लब ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कहते हैं, 'हमें शाहरुख खान पर गर्व है.' इसके बाद वीडियो में बराक ओबामा शाहरुख खान का डायलॉग बोलते हुए कहते हैं, 'सैनोरिटा…बड़े बड़े देशों में. आप जानते हैं, मेरा मतलब किया है.' सोशल मीडिया पर बराक ओबामा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. शाहरुख खान के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें कि बराक ओबामा ने साल 2015 में भारत आकर शाहरुख खान सहित देश की कई बड़ी हस्तियों की तारीफ की थी. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/TApsZv0

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages