तमन्ना भाटिया को डेट करने की अफवाहों पर पहली बार विजय वर्मा ने दिया रिएक्शन, बताया क्या है सच - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, January 18, 2023

तमन्ना भाटिया को डेट करने की अफवाहों पर पहली बार विजय वर्मा ने दिया रिएक्शन, बताया क्या है सच

बीते कुछ वक्त से बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को लेकर ऐसी खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इन दोनों के साथ में कई वीडियो सामने आए हैं, जिसको देखकर ऐसी अफवाह हैं कि यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब पहली बार विजय वर्मा ने अपनी डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है. सोमवार को ऐसी खबरें आईं कि विजय वर्मा तमन्ना भाटिया के साथ डेट पर हैं, लेकिन अब खुद अभिनेता ने बताया है कि वह डेट पर किसके साथ थे. 

विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर डेटिंग की खबरों के साथ एक शख्स की तस्वीर को शेयर किया है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने बताया है कि वह तमन्ना भाटिया के साथ डेट कर नहीं थे. विजय वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी डेटिंग की न्यूज को शेयर किया है. इस न्यूज के साथ उन्होंने सुजॉय घोष की तस्वीर को भी शेयर किया है. अपने ट्वीट में विजय वर्मा ने लिखा, 'यह मेरी लंच डेट है.'

सोशल मीडिया पर विजय वर्मा की यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेता के फैंस ट्वीट को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.  बता यें, न्यू ईयर पर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को एक-दूसरे के साथ एन्जॉय और बाहों में बाहें डालकर किस करते हुए स्पॉट किया गया. हालांकि लोगों को अब भी क्लियर नहीं हो पा रहा था कि वीडियो में विजय और तमन्ना ही हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/AV5iIus

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages